मंदसौर। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में मंदसौर (Mandsaur) की चंबल नदी (Chambal River) में नाव (Boat) पलटने से 7 लोग डूब गए। कल हुए इस हादसे में 3 शव बरामद कर लिए गए थे, जबकि आज सुबह 2 शव निकाले गए। अब तक 5 लोगों के मरने की पुष्टि हो चुकी है। नाव में 7 लोग सवार थे। 2 लोगों को बचा लिया गया है। मृतकों में महिलाएं और बच्चे शामिल हैं।
जानकारी के अनुसार, मंदसौर जिले के श्यामगढ़ थाना (Shyamgarh Thane) अंतर्गत चंबल नदी (Chambal River) में नाव पलट गई। हादसे के वक्त नाव में 7 लोग सवार थे। अब तक पांच लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। दो लोगों को नदी से सुरक्षित निकाल लिया। हादसे की जानकारी के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से रेस्क्यू शुरू कराया। पुलिस इस हादसे की जांच कर रही है।
पहले भी चंबल में पलट चुकी है नाव, 12 लोगों की हो गई थी मौत
बता दें कि राजस्थान के कोटा जिले के इटावा में बीते साल बूंदी के पास चंबल नदी में एक नाव अचानक पलट गई थी। इस हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई थी। इस नाव पर करीब 25 से 30 लोग सवार होकर कलमेश्वर धाम के दर्शन करने जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया था।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved