मनोरंजन

भारत और इंडिया नाम बोलने से बहस, कंगना रनौत बोली- गुलाम नाम से मुक्त होगा भारत

नई दिल्‍ली (New Dehli) । इंडिया (India) और भारत (bharat) को लेकर जोरदार बहस चल रही है। इसे लेकर लोग दो गुटों (factions) में बंटे दिख रहे हैं। अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने ट्विटर पर ‘भारत माता की जय’ लिखा। उनके इस ट्वीट को इसी बहस से जोड़कर देखा जा रहा है। उनके अलावा विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) भी इंडिया की जगह भारत नाम करने के पक्ष में दिखे। अब इस पर कंगना रनौत की तरफ से प्रतिक्रिया आई है। कंगना ने दो साल पहले इंडिया को बदलकर ‘भारत’ करने की वकालत की थी। अब उन्होंने अपने उस बयान के साथ लिखा कि लोगों को गुलामी के नाम से मुक्ति मिल जाएगी।


गुलाम नाम से मुक्ति बताया
कंगना ने अपने बयान का एक स्क्रीनशॉट शेयर किया उसके बाद उन्होंने बताया कि क्यों भारत नाम होना चाहिए। कंगना ने दो साल पहले यह बयान दिया था। उन्होंने तब सुझाव दिया था कि देश का नाम इंडिया हटा देना चाहिए और इसके बजाय भारत कहा जाना चाहिए। पुराने बयान के साथ कंगना ने ट्वीट किया, ‘और कुछ लोग इसे काला जादू कहते हैं… यह बस ग्रे मैटर है… सभी को बधाई। एक गुलाम नाम से मुक्ति। जय भारत।’

 

‘इस नाम में प्यार करने जैसा क्या?’
एक अन्य ट्वीट में कंगना ने लिखा, ‘इस नाम में प्यार करने जैसा क्या है? सबसे पहले तो वे सिंधु का उच्चारण नहीं कर सके तो उसको बिगाड़ के इंडस कर दिया। फिर कभी हिंदोस, कभी इंदोस कुछ भी गोल मोल करके इंडिया बना दिया। महाभारत के समय से कुरुक्षेत्र के युद्ध में भाग लेने वाले सभी राज्य भारत नामक एक महाद्वीप में आते थे तो हमें क्यों इंदु सिंधु कह रहे थे? साथ ही भारत नाम का इतना महत्वपूर्ण मतलब है, इंडिया का क्या मतलब है? मैं जानती हूं वे पहले रेड इंडियंस कहते थे क्योंकि पुराने वक्त में इंडियन का मतलब गुलाम होता था। उन्होंने हमें इंडियन नाम दिया क्योंकि वह हमारी नई पहचान थी जो हमें अंग्रेजों ने दी थी। पुराने जमाने की डिक्शनरी में भी इंडियन का मतलब गुलाम बताया जाता था जिसे हाल ही में बदल दिया गया है। साथ ही यह हमारा नाम नहीं है, हम भारतीय हैं, इंडियन नहीं।’

पाइपलाइन में ये फिल्में
कंगना की आने वाली फिल्मों की बात करें तो सोमवार को ‘चंद्रमुखी 2’ का ट्रेलर रिलीज किया गया। इसमें वह राजा के दरबार में एक नर्तकी का रोल कर रही हैं। फिल्म 19 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा उनके पास ‘इमरजेंसी’ और ‘तेजस’ है।

Share:

Next Post

असम के तिनसुकिया में भयंकर सड़क हादसा, 7 लोगो की मौके पर मौत, 10 लोग घायल

Wed Sep 6 , 2023
नई दिल्‍ली (New Dehli) । असम (Assam) के तिनसुकिया जिले में मंगलवार देर रात एक भयंकर सड़क (terrible road) हादसे में सात लोगों की मौत (died) हो गई, जबकि दस से अधिक लोगों के घायल (injured) होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि एक मैजिक को विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने […]