img-fluid

अब स्कूलों पर दिपके का फोकस, ठीक करने के लिए चलाएंगे अभियान

August 14, 2026

नई दिल्ली: शिक्षा व्यवस्था और स्कूलों की बुनियादी सुविधाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर सीजेपी (CJP) के मुखिया अभिजीत दिपके अब स्कूल ठीक करो अभियान की शुरुआत करने जा रहे हैं. स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 15 अगस्त को सुबह 7:30 बजे महाराष्ट्र के हिंगोली के पिंपरी में इस अभियान की शुरुआत होगी. इस अभियान में अभिजीत दिपके खुद शामिल होंगे. अभियान के जरिए स्थानीय स्कूलों के बुनियादी ढांचे, विद्यार्थियों को मिलने वाली सुविधाओं और स्कूलों से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों को सामने लाने का प्रयास किया जाएगा.

अभिजीत दिपके की अगुवाई में धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर आंदोलन किए जाने के बाद अब स्कूल ठीक करो अभियान शुरू किया जा रहा है. इस नई मुहिम के जरिए स्कूलों की जमीनी स्थिति और शिक्षा से जुड़े सवालों को प्रमुखता से उठाने की तैयारी है.


  • अभियान का उद्देश्य स्कूलों की समस्याओं को सामने लाकर उनके समाधान के लिए संबंधित प्रशासन और अधिकारियों तक मुद्दे पहुंचाना है. साथ ही विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण और जरूरी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया जाएगा. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुरू होने जा रहे इस अभियान को सीजेपी की शिक्षा और सामाजिक मुद्दों से जुड़ी मुहिम के अगले चरण के तौर पर देखा जा रहा है.

    दिपके ने सबसे पहले सोमवार को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो मैसेज में इस कैंपेन की घोषणा की थी. उन्होंने कहा कि आजादी के बाद के दशकों में अगर किसी चीज को “सबसे ज्यादा नजरअंदाज किया गया है”, तो वह गांवों के सरकारी स्कूल हैं.

    ये घोषणा ऐसे समय में हुई है जब उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में ‘जेन अल्फा’ (Gen Alpha) के छात्र अपने स्कूल तक जाने के लिए सही सड़क न होने को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया. मंगलवार को कार्रवाई की मांग करते हुए चांदपुर गांव के सैकड़ों बच्चे, अपने माता-पिता और ग्रामीणों के साथ जिला कलेक्ट्रेट तक मार्च करके पहुंचे.

    दिपके ने उनका समर्थन करते हुए कहा कि बच्चे “अपने भविष्य के लिए लड़ रहे हैं” और उनके विरोध-प्रदर्शन को CJP के ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान से जोड़ा. उन्होंने कहा, “जेन अल्फा, तुम और मजबूत बनो! यह वाकई बहुत प्रेरणादायक है.”

    Share:

  • पुलिस लेकर स्कूल पहुंचा छात्र, टीचर बोली- मारकर दिमाग ठीक कर देंगे

    Fri Aug 14 , 2026
    कानपुर: कानपुर देहात से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां स्कूल में पढ़ाई नहीं होने से परेशान एक छात्र शिकायत लेकर पुलिस चौकी पहुंच गया. छात्र ने पुलिसकर्मियों से अपनी शिक्षिका की शिकायत करते हुए आरोप लगाया कि मैडम स्कूल में पढ़ाने के बजाय आपस में बातचीत और फोन चलाने में व्यस्त रहती […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved