मनोरंजन

Deepika और Ranveer ने अलीबाग में खरीदा 22 करोड़ का बंगला

मुंबई। दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और उनके पति रणवीर सिंह (Ranveer singh) ने मुंबई के अलीबाग में 22 करोड़ रुपये में एक शानदार बंगला खरीदा (Bought a luxurious bungalow in Mumbai’s Alibaug for Rs 22 crore) है। 9000 स्क्वेयर मीटर जमीन (9000 square meter land) पर बने इस बंगले में 5 बेडरूम हैं। बॉलीवुड के चर्चित कपल के लिए यह हॉलिडे होम होगा। दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer singh) से पहले कई स्टार्स यहां अपना फार्महाउस बना चुके हैं, जिनमें शाहरुख खान, अनुष्का शर्मा और विराट कोहली तथा राहुल खन्ना भी शामिल हैं।
दीपिका और रणवीर अभी मुंबई के प्रभादेवी इलाके में एक शानदार 4 बीएचके अपार्टमेंट में रहते हैं। यह अपार्टमेंट दीपिका पादुकोण ने 2010 में खरीदा था और शादी के बाद वह रणवीर के साथ इसमें रहने लगीं।



रियल एस्टेट सेक्टर में एनालिसिस और रिसर्च का काम करने वाली Zapkey.com के मुताबिक, दोनों ने अपने-अपने फर्म्स के जरिए बंगला खरीदा है। बंगेले की खरीददार केए इंटरप्राइजेज एलएलपी और आरएस वर्ल्डवाइड एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिडेट हैं। केए इंटरप्राइजेज में दीपिका पार्टनर हैं, जबकि आरएस वर्ल्डवाइड एंटरटेनमेंट में रणवीर डायरेक्टर। यह प्रॉपर्टी राजेश एस जग्गी से खरीदी गई है। दोनों ने इस बंगले के लिए 1.32 करोड़ की स्टाम्प ड्यूटी चुकाई है।
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को पिछले सप्ताह अलीबाग में रजिस्ट्रार ऑफिस के बाहर देखा गया था। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अलीबाग में जो जमीन खरीदी है, उसमें दो बंगले हैं। इसके अलावा एक नारियल और एक सुपारी का बाग भी है।
Zapkey.com के को-फाउंडर संदीप रेड्डी ने कहा, “यह डील बताती है कि हाल के दिनों में सेकेंड होम की डिमांड बढ़ी है। कोविड 19 की वजह से लोग मुंबई के नजदीकी इलाकों में विकल्प के तौर पर दूसरा घर खरीद रहे हैं। वर्क फ्रॉम होम कल्चर की वजह से इसे बढ़ावा मिल रहा है।”

Share:

Next Post

बुधवार का राशिफल

Wed Sep 15 , 2021
भाद्रपद शुक्ल पक्ष नवमीं, बुधवार, 15 सितम्बर 2021 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल। मेष राशि :- आज का दिन शुभ फलदायी रहेगी। व्यापार-धंधा अच्छा चलेगा। कार्यों में सफलता मिलने से आर्थिक […]