मुंबई। दिवाली (Diwali) के मौके पर दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह (Deepika Padukone and Ranveer Singh) ने अपनी बेटी दुआ का चेहरा दिखाकर फैंस को खुश कर दिया है। दीपिका और रणवीर (Deepika Padukone and Ranveer Singh) के पोस्ट के बाद दुआ के साथ-साथ उनकी भी बचपन की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। फैंस इन तस्वीरों पर कमेंट कर बता रहे हैं कि उनके हिसाब से दुआ, दीपिका और रणवीर में से किसके जैसी दिख रही हैं।
सोशल मीडिया पेज इंस्टेंट बॉलीवुड ने दुआ के साथ दीपिका और रणवीर की बचपन की तस्वीर पोस्ट करते हुए लोगों से पूछा कि ‘बेबी दुआ का चेहरा किससे ज्यादा मिल रहा है – दीपिका या रणवीर?’ इस पोल में अब तक 5617 से ज्यादा लोगों ने वोट किया है जिसमें से 65% लोगों का मानना है कि दुआ अपनी मां दीपिका जैसी दिख रही हैं जबकि 35% लोगों ने कहा कि वह रणवीर सिंह पर गई हैं। वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो कमेंट कर कह रहे हैं कि दुआ दोनों पर गई हैं। उनकी मुस्कान दीपिका की जैसी है और आंखें रणवीर जैसी।
एक साल की हो गई हैं दुआ
यह पहली बार है जब दीपिका और रणवीर ने दुआ का चेहरा दुनिया को दिखाया है। याद दिला दें, दुआ का जन्म 8 सितंबर, 2024 को हुआ था। जब दुआ एक महीने की थीं तब दीपिका और रणवीर ने उनका नाम रिवील किया था। वहीं जब दुआ एक साल की हुईं तब उन्होंने लोगों को उनकी झलक दिखाई। दुआ की तस्वीरें देखने के बाद सेलेब्स और फैंस उनपर प्यार बरसा रहे हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved