img-fluid

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर लोकसभा में झूठ बोला – कांग्रेस सांसद के.सी. वेणुगोपाल

June 30, 2026


नई दिल्ली । कांग्रेस सांसद के.सी. वेणुगोपाल (Congress MP KC Venugopal) ने कहा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Defence Minister Rajnath Singh) ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर (About Operation Sindoor) लोकसभा में झूठ बोला (Lied in the Lok Sabha) ।


  • कांग्रेस सांसद के.सी. वेणुगोपाल ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट कर सवाल खड़ा किया है। के.सी. वेणुगोपाल ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “लोकसभा में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर हुई बहस के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारत की जनता से झूठ बोला। यह सदन को गुमराह करने के लिए बोला गया एक सीधा-साफ झूठ था।” उन्होंने लिखा कि जुलाई 2025 में वे यह कैसे कह सकते थे कि कोई भी भारतीय सैनिक शहीद नहीं हुआ और फिर एक साल बाद सेना यह घोषणा करे कि हमने 6 जवान खो दिए हैं? के.सी. वेणुगोपाल ने लिखा, “इन 6 शहीदों के परिवारों और पूरी सेना का यह घोर अपमान है कि भारत की जनता को उनकी बहादुरी और सर्वोच्च बलिदान के बारे में नहीं बताया गया। उन्होंने दुश्मनों से देश की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्योछावर किए, और तथाकथित राष्ट्रवादी सरकार ने उनकी शहादत के बारे में सरासर झूठ बोला।”

    उन्होंने आगे लिखा, “यह एक स्थापित नियम है कि यदि कोई मंत्री सदन को गुमराह करता है या जानकारी छिपाता है, तो यह विशेषाधिकार का उल्लंघन और सदन की अवमानना ​​माना जाता है। इस संबंध में, मैंने माननीय लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर रक्षा मंत्री के खिलाफ विशेषाधिकार हनन की कार्यवाही शुरू करने का अनुरोध किया है।” लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को लिखे गए पत्र में उन्होंने कहा, “28 जुलाई, 2025 को, पहलगाम में आतंकवादी हमले और ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान, रक्षा मंत्री ने दूसरी बातों के साथ-साथ यह कहा था कि आप सवाल पूछते हैं तो यह पूछिए कि क्या इस ऑपरेशन में हमारे जवान सैनिकों को कोई नुकसान हुआ? तो उसका जवाब है नहीं।”

    उन्होंने पत्र में लिखा है कि बयान के उलट, एक बयान जारी किया गया है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान छह जवान शहीद हो गए थे। उन्होंने लिखा, “उनका बयान साफ तौर पर गुमराह करने वाला और गलत था। यह अच्छी तरह से साबित हो चुका है कि सदन को गुमराह करना या सदन में किसी मंत्री द्वारा सदन से जानकारी छिपाना विशेषाधिकार का उल्लंघन और सदन की अवमानना ​​है।” उन्होंने लिखा, “मैं अनुरोध करता हूं कि इस मामले में रक्षा मंत्री के खिलाफ विशेषाधिकार की कार्रवाई शुरू की जाए।”

    Share:

  • टिन्नू ने गलत किया, इसकी उम्मीद नहीं थी...राम मंदिर चंदा चोरी मामले में चंपत राय ने क्या क्या बताया

    Tue Jun 30 , 2026
    नई दिल्ली। राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले के बाद चंपत राय का पहला बयान आया सामने आया है। चंपत राय ने कहा..चढ़ावा चोरी की जानकारी होते ही मैंने जांच की और टिन्नू यादव ने बहुत गलत किया, इसकी उम्मीद नहीं थी। चंपत राय ने कहा, जिन्होंने चोरी की मैंनेउनसे रकम बरामद करवाई। मैने एसआईटी को […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved