img-fluid

मिडिल ईस्ट युद्ध की वजह से गेहूं खरीदी में देरी…मंडियों में बढ़ रही गेहूं की आवक, प्रदेश अध्यक्ष ने दिया बड़ा बयान

April 03, 2026

बैतूल। मध्यप्रदेश में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी को लेकर उठ रहे सवालों के बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का बड़ा बयान सामने आया है। खंडेलवाल ने खरीदी में हो रही देरी को लेकर स्पष्ट किया कि अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का भी इसका असर पड़ा है। उन्होंने कहा कि मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध के कारण कच्चे माल की आपूर्ति प्रभावित हुई, जिससे बोरियों और अन्य जरूरी संसाधनों की कमी सामने आई। यही वजह रही कि समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी समय पर शुरू नहीं हो सकी।

हालांकि उन्होंने किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है और किसानों की एक-एक दाना फसल समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा। व्यवस्थाएं तेजी से सुधारी जा रही हैं और आने वाले कुछ दिनों में तय समय सीमा के भीतर खरीदी प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।


  • वहीं, प्रदेश के कई जिलों में किसान खरीदी में देरी को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं। मंडियों में गेहूं की आवक बढ़ रही है, लेकिन खरीदी केंद्रों पर सुस्त रफ्तार और व्यवस्थाओं की कमी से किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अब देखने वाली बात यह होगी कि सरकार कितनी जल्दी व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर किसानों को राहत देती है।

    Share:

  • कार्तिकेय चौहान के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे राहुल गांधी, जानें पूरा मामला

    Fri Apr 3 , 2026
    जबलपुर। शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) के बेटे कार्तिकेय चौहान (Kartikeya Chauhan) के खिलाफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी हाईकोर्ट पहुंचे। राहुल गांधी के खिलाफ एमपी एमएलए कोर्ट में मानहानि मामला चल रहा है। राहुल गांधी ने मानहानि मुकदमे को हाईकोर्ट में चुनौती दी है। राहुल गांधी के खिलाफ समन जारी दरअसल केंद्रीय कृषि मंत्री […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved