
जबलपुर। दीपावली पर बड़ी संख्या में लोग हवाई सफर करते हैं। ऐसे में इंडिगो द्वारा अक्टूबर माह के लिए दिल्ली और मुंबई की उड़ानें बंद करने से यात्रियों की मुसीबत बढ़ गई है। दिल्ली और मुंबई जाने वाले विमान का किराया शनिवार को नौ हजार रुपए तक पहुंच गया। वहीं रविवार को किराया साढ़े दस हजार रुपए है। हैदराबाद आना-जाना भी महंगा हो गया है।
चार दिन सवा चार हजार रुपए
दिल्ली-जबलपुर-दिल्ली, मुंबई-जबलपुर-मुंबई और हैदराबाद-जबलपुर-हैदराबाद की फ्लाइट्स का किराया 16, 19, 22 और 31 अक्टूबर को 4158 रुपए है। जबकि, अन्य दिनों में जबलपुर से दिल्ली जाने और दिल्ली से जबलपुर आने का न्यूनतम किराया छह से आठ हजार रुपए है। इसी तरह जबलपुर से मुंबई और मुंबई से जबलपुर तक का किराया साढ़े पांच हजार रुपए से नौ हजार रुपए है। हैदराबाद आने-जाने का किराया भी नौ हजार रुपए तक पहुंच गया है।
पहले चार हजार था न्यूनतम किराया
पहले दिल्ली और मुंबई जाने वाले विमान का किराया न्यूनतम चार हजार रुपए था। अक्टूबर में कुछ दिनों को छोड़ दें तो हवाई किराया पांच से आठ हजार रुपए तक पहुंच गया है।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved