• img-fluid

    द साइनोड ऑफ द चर्च ऑफ नॉर्थ इंडिया के पूर्व जनरल सेक्रेटरी ने उगले राज

  • October 11, 2022

    जबलपुर। द साइनोड ऑफ द चर्च ऑफ नॉर्थ इंडिया का पूर्व जनरल सेक्रेट्री डेनिस लाल सोमवार को दिल्ली से जबलपुर पहुंचा। यहां ईओडब्ल्यू कार्यालय में अ?अ?धिकारियों ने उससे पूछताछ की। ईओडब्ल्यू को जांच में पता चला था कि बिशप पीसी सिंह के साथ डेनिस लाल ही जर्मनी गया था। पूछताछ के दौरान यह पता लगाया गया कि आ?खिरकार वे जर्मनी के किस शहर औ किस मकसद से गए थे। इतना ही नहीं टीम ने उससे पूछताछ कर यह भी पता लगाने का प्रयास किया कि आ?खिरकार जर्मनी जाने के पीछे उनका मकसद क्या था। डेनिस लाल जेल में बंद बिशप पीसी सिंह का सबसे करीबी बताया जा रहा था। यह जानकारी सामने आने के बाद ईओडब्ल्यू ने उसे नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया था। पूछताछ में आने के पूर्व लाल ने जनरल सेक्रेटी् के पद से इस्तीफा दे दिया था।



    बिशप पीसी सिंह ने अपने बेटे पीयूष पॉल? सिंह को नियम विरुद्ध तरीके से प्राचार्य बना दिया था। ईओडब्ल्यू ने जिला ?शिक्षा अ?धिकारी कार्यालय से सीबीएससी के प्राचार्य पद की आहर्ताओं के बारे में जानकारी मांगी थी। सोमवार को यह जानकारी ईओडब्ल्यू के पास पहुंची। जिसके बाद टीम ने पीयूष के प्राचार्य बनने से लेकर अब तक के सभी दसतावेजों की जाचं शुरू कर दी है।

    Share:

    जबलपुर रेलवे स्टेशन को 350 करोड़ की लागत से बनाया जाएगा विश्वस्तरीय

    Tue Oct 11 , 2022
    निजी कंपनी बना रही मास्टर प्लान जबलपुर। जबलपुर रेलवे स्टेशन को रानीकमलापति की तर्ज पर विश्वस्तीय स्टेशन बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए रेलवे बोर्ड ने एक निजी एजेंसी को जिम्मेदारी दी है, जो मुख्य रेलवे स्टेशन का मास्टर प्लान तैयार करने में जुटी है। स्टेशन में विश्वस्तरीय सुविधाओं में क्या होगा, […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शनिवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved