
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने राजधानी में अब वीकेंड कफ्र्यू खत्म करने का ऐलान कर दिया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कई पाबंदियों को खत्म करने का प्रस्ताव एलजी को भेज दिया। इस फैसले से अब वीकेंड कफ्र्यू के साथ ही दुकानों के लिए ऑड-ईवन सिस्टम भी समाप्त हो जाएगा। वहीं निजी दफ्तर भी 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खुलेंगे। प्रस्तावों को मंजूरी दे दी गई है। प्रस्ताव में एलजी के हस्ताक्षर होते ही पाबंदियां खत्म हो जाएंगी।
24 घंटे में 3 लाख 47 हजार मरीज 703 मौतें
कोरोना की तीसरी लहर ने आज देशभर में कहर ढा दिया। सारे रिकॉर्ड ध्वस्त हो गए। लगातार तीसरे दिन कोरोना मरीज 3 लाख पार हो गए। 24 घंटे के अंदर जहां देशभर में 3 लाख 47 हजार से ज्यादा नए मरीज सामने आए, वहीं आज सर्वाधिक 703 लोगों ने दम भी तोड़ दिया। देश में एक्टिव केस 20 लाख के पार हो गए हैं। एक दिन के अंदर कर्नाटक में सर्वाधिक 47754 मरीज मिले, वहीं महाराष्ट्र में 46197 मरीज मिले।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved