img-fluid

दिल्ली: शाहीनबाग में बुल्डोजर, AAP विधायक अमानतुल्लाह खान समर्थकों संग पहुंचे, बड़ी संख्या में पुलिसबल तैनात

May 09, 2022

नई दिल्ली। दक्षिण दिल्ली नगर निगम (South Delhi Municipal Corporation) ने शाहीन बाग (Shaheen Bagh) में अपना अतिक्रमण हटाओ अभियान सुबह 11 बजे शुरू होना था। लेकिन स्थानीय लोगों के विरोध के चलते अभी तक कार्रवाई शुरू नहीं हो सकी है। इसके लिए निगम को भारी मात्रा में पुलिस बल भी मुहैया कराया गया है। किसी प्रकार का उपद्रव न हो इसके लिए शाहीनबाग में भारी संख्या में फोर्स की तैनाती की गई है। कार्रवाई के लिए एमसीडी का दस्ता मौके पर पहुंच चुका है। अधिकारी भी मौके पर हैं। इलाके में लोगों का जमावड़ा लगा हुआ है। इस बीच स्थानीय लोग इसके खिलाफ प्रदर्शन करने पहुंच गए हैं।

केजरीवाल के विधायक अमानतुल्लाह खान पहुंचे शाहीन बाग
आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान भी अपने समर्थकों के साथ शहीन बाग पहुंचे हैं। अमानतुल्लाह खान ने कहा कि अब मैं आया हूं, अभी देखता हूं कहां चल रहा है बुलडोजर।  सियासी दलों के साथ ही स्थानीय लोग लगातार निगम की इस कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं।


अतिक्रमण हटाने पहुंचा बुलडोजर
लोगों के विरोध को देखते हुए आनन-फानन दक्षिणी निगम को पुलिस मिली है। सुबह साढ़े दस बजे तक शाहीन बाग में कार्रवाई की संभावना नहीं थी। पुलिस कर्मी प्रदर्शनकारियों को हटाने में जुटे हुए हैं। विरोध प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को हटाने के लिए महिला पुलिस कर्मियों ने मोर्चा संभाल रखा है। भारी पुलिस बल के बीच बुलडोजर अतिक्रमण हटाने के लिए आगे बढ़ रहे हैं।

राजनैतिक दलों से जुड़े लोग भी कर रहे प्रदर्शन
बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ इलाके और सियासी दलों से जुड़े लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि गरीबों पर बुलडोजर नहीं चलने दिया जाएगा। इस बुलडोजर के नाम से दिल्ली के लोगों को बर्बाद करने का प्लान बनाया गया है। बुलडोजर कार्रवाई से सियासी माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है। देश कानून से चलेगा न कि बुलडोजर से। अतिक्रमण हटाना तो पहले दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष आदेश गुप्ता के घर से हटाएं। संविधान के दायरे में रहकर कार्रवाई की जाए। इस प्रदर्शन में महिलाएं भी मौजूद हैं।

शाहीनबाग में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
एसडीएमसी के चेयरमैन राजपाल ने बताया कि आज निगम अपना कार्य करेगा। हमारे कार्यकर्ता और अधिकारी तैयार हैं, बुलडोजर की भी व्यवस्था कर ली गई है। चाहे बात तुगलकाबाद, संगम विहार, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी या शाहीन बाग की हो हर जगह से अतिक्रमण हटाया जाएगा। पुलिस ने हमें भारी मात्रा में सुरक्षा मुहैया कराई है।

बुलडोजर रोकने वालों को हिरासत में लिया गया

विरोध प्रदर्शन बढ़ता हुआ देख वहां तैनात सुरक्षाबल हरकत में आ गए। उन्होंने बुलडोजर के आगे खड़े लोगों को वहां से हटा दिया। कुछ को हिरासत में भी ले लिया गया। इसके बाद बुलडोजर आगे बढ़ने लगा। इस दौरान भी एमसीडी की टीम को विरोध प्रदर्शन का सामना करना पड़ा।

बुलडोजर के आगे लेट गए कांग्रेस नेता

सोमवार सुबह जैसे ही अवैध कब्जों को हटाने के लिए बुलडोजर शाहीन बाग पहुंचा, वहां विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए। कांग्रेस के नेता बुलडोजर के आगे बैठ गए। इसके बाद वहां भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय दुकानदार भी विरोध प्रदर्शन में शामिल हो गए। इससे बुलडोजर से कब्जे हटाने का अभियान कुछ देर के लिए रुक गया।

Share:

  • चौराहा से शुरू हुई ट्रैफिक इंजीनियरिंग...

    Mon May 9 , 2022
    आईआईएम के डायरेक्टर के साथ दो प्रोफेसर मैनेजमेंट के लिए हुए शामिल एसजीएसआईटीएस करेगा दो चौराहों पर काम इंदौर। सडक़ पर हादसों और समस्याओं को कम करने के लिए पिछले महीने शहर के इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट संस्थानों को यातायात पुलिस की ओर से लिखे गए पत्र के बाद इस पर काम शुरू हो गया है। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved