img-fluid

Delhi: कश्मीरी गेट इलाके में लॉरेंस बिश्नोई के वकील की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग…एक घायल

February 25, 2026

नई दिल्ली। दिल्ली (Delhi) के कश्मीरी गेट (Kashmiri Gate) के ISBT के पास मंगलवार रात को बेखौफ बदमाशों ने लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi.) की लीगल टीम के वकील की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग (Firing) कर दी। हमले के दौरान कार में पांच लोग सवार थे। गाड़ी में मौजूद लोगों में से एक वकील है, जो लॉरेंस बिश्नोई की लीगल टीम का हिस्सा होने का दावा कर रहा है। हमले में एक शख्स घायल भी हुआ है। घटना के बाद ड्राइवर ने कार को सिविल लाइंस के पास एक होटल के सामने रोका और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने हमलावरों की तलाश कर रही है।

ताबड़तोड़ चार राउंड फायरिंग
बताया जाता है कि कश्मीरी गेट इलाके में ISBT के पास हनुमान मंदिर के सामने मंगलवार रात को बदमाशों ने लॉरेंस बिश्नोई की लीगल टीम के वकील की कार पर ताबड़तोड़ चार राउंड फायरिंग की। इस हमले में अधिवक्ता संदीप को दो गोलियां लगी हैं। कार सवार लारेंस बिश्नोई की लीगल टीम से जुड़े बताए जा रहे हैं। फिलहाल उत्तर जिला पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।


  • कार में पांच लोग थे सवार
    एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि ISBT कश्मीरी गेट के पास रात करीब 10:30 बजे कई राउंड फायरिंग की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची तो बताया गया कि अनजान हमलावरों ने एक कार पर ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंग की है। इस हमले में एक आदमी घायल हो गया है। कार में पांच लोग थे। पीछे बैठे संदीप नाम के एक शख्स को कंधे के पास दो गोलियां लगी हैं।

    दीपक खत्री ने किया लॉरेंस के वकील होने का दावा
    पुलिस अधिकारी ने बताया कि कार में सवार दीपक खत्री नाम के शख्स ने दावा किया कि वह एक वकील है और गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की पैरवी करता है। पुलिस दीपक खत्री के दावों को वेरिफाई कर रही है।

    हनुमान मंदिर दर्शन करने गए थे वकील
    बताया जाता है कि अधिवक्ता दीपक खत्री और संदीप नाम के शख्स के साथ कार से मंगलवार रात को हनुमान मंदिर दर्शन करने गए थे। जब वे कार में बैठे और ड्राइवर आगे बढ़ा तभी बदमाशों ने कार पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी। इस हमले में संदीप को दो गोलियां लग गई। गोलीबारी से कार का पिछला शीशा चकनाचूर हो गया।

    सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
    गोलीबारी की घटना के बाद ड्राइवर ने सूझबूझ से कार की रफ्तार बढ़ाई और सिविल लाइंस स्थित मेडन होटल के सामने रुक गया। इसके बाद ड्राइवर की ओर से इस वारदात की सूचना पुलिस को दी गई। इस हमले में जख्मी संदीप को अरुणा आसफ अली अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रहे हैं।

    वायरल हो रहा वीडियो
    इस हमले का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें एक कार का पिछला शीशा चकनाचूर नजर आ रहा है। वायरल वीडियो में सड़क पर एक शख्स बैठा नजर आ रहा है। इसमें उसके पिछले कंधे पर जख्म नजर आ रहे हैं।

    Share:

  • MP : पत्नी ने प्रेमी के साथ कटर से रेती पति की गर्दन, 72 घंटे में पुलिस ने खोला ब्लाइंड मर्डर का राज

    Wed Feb 25 , 2026
    दतिया. मध्य प्रदेश (MP) के दतिया (Datia) जिले में अंधे कत्ल की गुत्थी को पुलिस ने 72 घंटे में सुलझा लिया. मामला चिरुला थाना क्षेत्र के फुलरा ग्राम के पास काला पहाड़ मौजा का है, जहां एक अज्ञात शख्स की गला (neck) रेत कर हत्या की गई लाश मिली थी. शुरुआत में मृतक की पहचान […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved