
नई दिल्ली । सीजेपी संस्थापक अभिजीत दिपके (CJP founder Abhijit Dipke) को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया (Delhi Police took into Custody) ।
दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रस्तावित ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के साथ सीजेपी संस्थापक अभिजीत दिपके को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया । एससे पूर्व शुक्रवार, 16 अक्टूबर को दिल्ली पुलिस की एक टीम सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दिपके के आवास पर पहुंची और उन्हें मार्च नहीं निकालने के संबंध में नोटिस दिया।
पुलिस ने कहा कि कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क के आसपास बीएनएसएस की धारा 163 लागू है। ऐसे में बिना अनुमति प्रदर्शन करने से कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ सकती है। प्रस्तावित मार्च को देखते हुए नई दिल्ली म्युनिसिपल काउंसिल ने सेंट्रल पार्क को 16 और 17 अक्टूबर को आम लोगों के लिए बंद रखने का फैसला किया है। वहीं, कनॉट प्लेस, राजीव चौक, जंतर-मंतर और आसपास के संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अभिजीत दिपके को मार्च नहीं निकालने का नोटिस देने के लिए 15 से 20 पुलिसकर्मी उनके दिल्ली स्थित आवास पर पहुंचे। पुलिस ने उन्हें बताया कि सेंट्रल पार्क के आसपास निषेधाज्ञा लागू है और बिना अनुमति मार्च निकालने से बचना चाहिए। सीजेपी ने शुक्रवार शाम 5 बजे कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च निकालने का ऐलान किया था। पार्टी का आरोप है कि उसके सदस्यों आशुतोष रांका और सौरव दास को तिरंगा फहराने के कारण जेल में डाल दिया गया। इसी के विरोध में यह मार्च आयोजित करने की घोषणा की गई थी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved