img-fluid

Delhi: शॉपिंग पर निकले थे दूल्हा-दुल्हन, रोड रेज में बवाल, शादी से पहले ही पहुंच गए जेल

March 25, 2026

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली (Delhi) के संगम विहार इलाके (Sangam Vihar area) में रोड रेज (Road Rage) का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें होने वाले दूल्हा-दुल्हन (Bride and Groom) ही सलाखों के पीछे पहुंच गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग एक कार पर हमला करते नजर आ रहे हैं। पुलिस ने इस मामले में अब तक छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

शादी से पहले रोड रेज मामले में फंसे
जानकारी के मुताबिक, आरोपी गौरव की शादी कंचन से अगले महीने होने वाली थी। लेकिन शादी से पहले ही दोनों रोड रेज के एक मामले में फंस गए। इस घटना में शामिल होने के आरोप में दूल्हा-दुल्हन समेत कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

मामूली टक्कर से बढ़ा विवाद
यह पूरा मामला 23 मार्च का है, जब संगम विहार के G-ब्लॉक इलाके में एक कार और बाइक के बीच हल्की टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि फरीदाबाद से एक परिवार कार से कालकाजी जा रहा था, लेकिन रोड डायवर्जन के चलते उन्हें संगम विहार से गुजरना पड़ा। इसी दौरान बाइक से टक्कर हुई और देखते ही देखते विवाद गाली-गलौज से होते हुए मारपीट में बदल गया।


  • कार सवार परिवार पर हमला
    आरोप है कि बाइक सवार गौरव और उसके साथियों ने कार में सवार परिवार पर हमला कर दिया। वायरल वीडियो में इस हमले की तस्वीरें साफ दिखाई दे रही हैं। हैरानी की बात यह रही कि इस दौरान कंचन भी मौके पर मौजूद थी और उसने भी गौरव का साथ दिया।

    वीडियो वायरल होते ही पुलिस की कार्रवाई
    घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई और जांच शुरू की गई। दक्षिण दिल्ली के संगम विहार थाने की टीम ने केस दर्ज कर अब तक छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनमें कंचन भी शामिल है। हालांकि, कुछ आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं और उनकी तलाश जारी है।

    शॉपिंग के दौरान हुई घटना
    बताया जा रहा है कि गौरव और कंचन अपनी शादी की तैयारियों के चलते शॉपिंग के लिए निकले थे, तभी यह घटना हो गई। मामले की पुष्टि करते हुए दक्षिणी जिले के डीसीपी अनंत मित्तल ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

    Share:

  • इजरायल ने कैस्पियन सागर में दागी मिसाइलें, रूस-ईरान के हथियार सप्लाई लाइन पर अटैक का दावा

    Wed Mar 25 , 2026
    नई दिल्ली. मिडिल ईस्ट (Middle East) की जंग अब उस मोड़ पर पहुंच गई है, जहां इसकी सीमाएं लगातार टूटती नजर आ रही हैं. इजरायल (Israel) ने पहली बार कैस्पियन सागर (Caspian Sea) में हमला कर रूस और ईरान (Russia-Iran) के बीच चल रही एक बेहद अहम हथियार सप्लाई लाइन (Arms Supply Line) को निशाना […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved