
नई दिल्ली। दिल्ली की रोहिणी कोर्ट में फिर फायरिंग की घटना हुई है, जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को वकील और कोर्ट की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी के बीच सुरक्षा जांच के दौरान कहासुनी हो गई, जिसके बाद वहां फायरिंग हुई। इस घटना में 2 वकीलों को गोली लगने की सूचना है, घायल वकीलों को अस्पताल ले जाया गया है, वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर रही है।
मौके पर पुलिस की टीम पहुंच चुकी है, आखिर गार्ड और वकील के बीच क्या हुआ था, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। मगर कोर्ट परिसर के पास गोली चलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है कि रोहिणी कोर्ट में इस तरह की घटना सामने आई है, इससे पहले भी यहां शूटआउट और बम ब्लास्ट जैसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved