
इंदौर। दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election) में भाजपा (BJP) ऐतिहासिक जीत की ओर बढ़ रही है। करीब 27 साल तक दिल्ली की सत्ता से दूर रही भाजपा एक बार फिर सत्तारूढ़ होने जा रही है। देश के दिल में सरकार का जश्न पूरे देश में मनाया जा रहा है। आज इंदौर (Indore) में भी राजबाड़ा चौक (Rajbara Chowk) पर भाजपाइयों ने आतिशबाजी कर लोगों का मुंह मीठा कराया और एक दूसरे को बधाई दी। जश्न में विधायक रमेश मेंदोला, गोलू शुक्ला, नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, युवा मोर्चा अध्यक्ष सौगात मिश्रा, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता भी शामिल हुए।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved