विदेश

अमेरिकी संसद में उठी भारत को काट्सा प्रतिबंधों से स्थायी छूट की मांग

वाशिंगटन। अमेरिकी संसद (US Parliament) में भारत को काट्सा प्रतिबंधों से स्थायी छूट देने की मांग उठाई गयी है। भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद (US lawmaker) रो खन्ना (Ro Khanna) ने संसद में इस आशय का विधेयक पेश किया है।

वर्ष 2014 में रूस द्वारा क्रीमिया को यूक्रेन से अलग कर दिया गया था। इसके बाद वर्ष 2016 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव को प्रभावित करने के आरोप भी रूस पर लगे। इसके बाद अमेरिका ने काट्सा प्रतिबंध लागू किये। काउंटरिंग अमेरिकन एडवरसरीज थ्रू सैंक्शन एक्ट (काटसा) के तहत उन देशों पर प्रतिबंध लगाया जाता है, जो देश ईरान, उत्तर कोरिया या रूस के साथ किसी तरह का लेन-देन करते हैं। इस कानून के तहत अमेरिका अपने विरोधी देशों से हथियारों की खरीदारी के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कदम उठाता है। रूस से एस-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम खरीदने के बाद से भारत इन प्रतिबंधों के दायरे में आ गया है।



अब भारतीय मिल के अमेरिकी सांसद रो खन्ना ने भारत के समर्थन में एक विधेयक अमेरिकी संसद में पेश कर काट्सा प्रतिबंधों से भारत को स्थायी छूट देने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि आक्रामक चीन और रूस को देखते हुए ऐसा करना दोनों देशों के हित में रहेगा। अमेरिकी संसद ने रो खन्ना के इस प्रस्ताव को संसद की विदेश मामलों की समिति को भेज दिया है। इस प्रस्ताव को कांग्रेस सदस्य ब्रैड शेरमेन और डेविड श्वीकर्ट ने भी समर्थन दिया है। इससे पहले रो खन्ना ने जुलाई में भी ऐसा ही एक प्रस्ताव पेश किया था, जिसे कांग्रेस के 300 सदस्यों का समर्थन मिला था। (हि.स.)

Share:

Next Post

IPL प्लेयर पर लगा दुष्कर्म का आरोप, FIR दर्ज

Wed Sep 7 , 2022
नई दिल्ली: IPL खेल चुके नेपाली क्रिकेटर संदीप लामिछाने (Sandeep Lamichhane) के खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया गया है. काठमांडू पुलिस (Kathmandu Police) ने नाबालिग के साथ बलात्कार (rape of minor) के मामले में रिपोर्ट दर्ज की है. नेपाल राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के कप्तान संदीप लामिछाने के खिलाफ नाबालिग लड़की ने रेप का मामला […]