img-fluid

कितना बदल गया भारत …. 10 साल बाद लौटी पोलैंड की महिला, UPI-मेट्रो देख रह गई हैरान!

November 04, 2026

नई दिल्ली। भारत (India) में पिछले कुछ सालों में कई बड़े बदलाव देखने को मिले हैं. सड़कें हों, मेट्रो (Metro) हो या फिर ऑनलाइन पेमेंट (Online Payment), रोजमर्रा की जिंदगी पहले के मुकाबले काफी बदल गई है. अब इन बदलावों की चर्चा विदेशों में भी हो रही है. इसी बीच पोलैंड (Poland) की एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वह करीब 10 साल बाद भारत लौटीं और यहां हुए बदलावों को देखकर हैरान रह गईं. उन्होंने बताया कि इन 10 सालों में भारत कितना बदल गया है. इस महिला का नाम डोमिनिका पातालास-कलरा (Dominika Patalas-Kalra) है. वह पोलैंड की रहने वाली हैं और दिल्ली में मॉडल के तौर पर काम करती हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें बताया है कि 10 साल पहले जब वह पहली बार भारत आई थीं, तब यहां की जिंदगी कैसी थी और अब उन्हें क्या-क्या बदलाव नजर आ रहे हैं।

डोमिनिका ने सबसे पहले भारत में डिजिटल पेमेंट के बढ़ते इस्तेमाल की बात की. उन्होंने बताया कि जब वह 10 साल पहले भारत आई थीं, तब ज्यादातर जगहों पर पैसे देने के लिए कैश का इस्तेमाल होता था. लोगों को खरीदारी करने या किसी दूसरी चीज का पेमेंट करने के लिए अपने पास नकदी रखनी पड़ती थी. लेकिन अब तस्वीर पूरी तरह बदल गई है. आज छोटी दुकानों से लेकर बड़े शोरूम तक क्यूआर कोड लगे दिखाई देते हैं. लोग मोबाइल से क्यूआर कोड स्कैन करके यूपीआई के जरिए कुछ ही सेकंड में पेमेंट कर देते हैं. उनके मुताबिक, भारत में डिजिटल पेमेंट का इस्तेमाल काफी बढ़ गया है।


  • एयरपोर्ट और हवाई सफर में भी आया बड़ा बदलाव
    डोमिनिका ने भारत के एयरपोर्ट और हवाई सफर में हुए बदलावों का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि पिछले 10 सालों में भारत में कई नए एयरपोर्ट बने हैं और हवाई सफर से जुड़ी सुविधाओं में भी सुधार हुआ है. उन्होंने बताया कि अब पोलैंड से भारत आने के लिए करीब 7 घंटे का सीधा हवाई सफर किया जा सकता है. पहले कई बार दूसरे देशों से होकर आना पड़ता था, लेकिन अब यह सफर पहले के मुकाबले आसान हो गया है।

    दिल्ली से देहरादून का सफर अब करीब 3 घंटे में
    भारत की सड़कों और हाईवे में हुए बदलाव भी डोमिनिका को काफी प्रभावित करते हैं. उन्होंने दिल्ली से देहरादून का उदाहरण देते हुए कहा कि अब यह सफर करीब 3 घंटे में पूरा किया जा सकता है. उनका कहना है कि पहले जिन रास्तों पर सफर करना मुश्किल और समय लेने वाला लगता था, वहां अब बेहतर सड़कों और हाईवे की वजह से यात्रा आसान हुई है. डोमिनिका ने ऑनलाइन शॉपिंग और सामान की डिलीवरी में आए बदलाव को भी बताया. उन्होंने कहा कि 10 साल पहले अपनी जरूरत का सामान खरीदने के लिए खुद दुकान जाना पड़ता था. लेकिन अब मोबाइल पर ऑर्डर करने के कुछ ही मिनटों में सामान घर पहुंच जाता है. उन्होंने कहा कि आज कई चीजें सिर्फ 5 मिनट में दरवाजे पर मिल जाती हैं।

    बर्फ, बैंडेज, पैड, पेन किलर… एयर होस्टेस ने बताया फ्लाइट में क्या मांग सकते हैं?
    भारत में मेट्रो नेटवर्क के विस्तार ने भी डोमिनिका का ध्यान खींचा. उन्होंने दिल्ली-मेरठ रूट का जिक्र करते हुए कहा कि अब करीब 50 मिनट में यह सफर पूरा किया जा सकता है. इसके अलावा उन्होंने वंदे भारत जैसी नई ट्रेनों और भारत में तेजी से बढ़ते ऐप्स का भी जिक्र किया. उनके मुताबिक, इन बदलावों ने लोगों के सफर और रोजमर्रा के कामों को पहले से ज्यादा आसान बनाया है. डोमिनिका ने वीडियो के आखिर में कहा कि भारत बहुत तेजी से बदल रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि वह सोच रही हैं कि अगले 10 सालों में भारत कैसा दिखाई देगा।

    सोशल मीडियो पर वीडियो वायरल
    उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है. कई यूजर्स ने उनकी बातों से सहमति जताई. एक यूजर ने कहा कि जब विदेश से आने वाले लोग भी भारत में हुए बदलाव देख पा रहे हैं, तो देश में रहने वाले कुछ लोग इन्हें क्यों नहीं मानते. वहीं, अमेरिका में रहने वाले एक भारतीय ने बताया कि भारत आने पर उन्हें भी कई बदलाव महसूस हुए. उन्होंने खास तौर पर 5G इंटरनेट, डिजिटल पेमेंट और घर तक सामान पहुंचाने वाली डिलीवरी सेवाओं का जिक्र किया।

    कुछ अन्य यूजर्स ने कहा कि भारत में फ्लाईओवर, छह लेन वाली सड़कें और नए एयरपोर्ट तेजी से बन रहे हैं. हर बार भारत आने पर उन्हें कुछ नया देखने को मिलता है. इस तरह 10 साल बाद भारत लौटी डोमिनिका ने अपने अनुभव के जरिए बताया कि डिजिटल पेमेंट से लेकर सड़क, मेट्रो और ऑनलाइन डिलीवरी तक भारत में काफी कुछ बदल चुका है।

    Share:

  • US: ट्रंप की अग्नि परीक्षा है मिड टर्म चुनाव... पार्टी हारी तो नहीं कर पाएंगे 'मनमानी

    Wed Nov 4 , 2026
    वाशिंगटन। अमेरिका (America) में मिडटर्म चुनाव (Midterm elections) राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (President Donald Trump) के लिए बड़ी परीक्षा हैं. इन चुनावों में उनकी रिपब्लिकन पार्टी (Republican Party) हारती है तो ट्रंप की कुर्सी नहीं जाएगी. लेकिन अगले दो साल उनके लिए मुश्किल हो सकते हैं. संसद में डेमोक्रेट्स का दबदबा बढ़ सकता है. इससे ट्रंप […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved