
नई दिल्ली। तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सांसद मोहम्मद नदीमुल हक ने बुधवार को नासा अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स के लिए भारत रत्न की मांग की। भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री विलियम्स 18 मार्च को पृथ्वी पर सकुशल लौट आईं। वह अंतरिक्ष में नौ महीने से अधिक समय तक रहीं।
सदन में अपने भाषण के दौरान, हक ने कहा कि सुनीता विलियम्स (59) की सफलता पर भारत में हमेशा जश्न मनाया जाता रहा है। उन्होंने कहा कि विलियम्स को भारत रत्न देना सबसे बड़ा जश्न होगा। इस दौरान उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की उस मांग का भी उल्लेख किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि विलियम्स की उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए भारत के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार भारत रत्न से सम्मानित किया जाना चाहिए।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved