img-fluid

इंदौर के BRTS पर दो बस स्टॉप तोड़ना शुरू

February 22, 2026

  • चार ठेकेदारों ने नगर निगम से कर लिया एग्रीमेंट, काम करने के लिए वर्कआर्डर जारी

इन्दौर। बीआरटीएस के कॉरिडोर पर दो बस स्टॉप तोडऩे का काम शुरू कर दिया गया है। नगर निगम द्वारा जारी किए गए टेंडर में जिन 10 ठेकेदारों ने बस स्टॉप तोडऩे में रुचि दिखाई थी, उनमें से चार ने नगर निगम के साथ एग्रीमेंट कर लिया है और उनका काम करने के लिए वर्कआर्डर भी जारी कर दिया गया है।

बीआरटीएस का गलियारा समाप्त करने के बाद नगर निगम के सामने सबसे बड़ी चुनौती इस कॉरिडोर में बने हुए 20 बस स्टॉप हटाने की थी। इसमें से जैसे-तैसे करके व्हाइट चर्च चौराहा पर स्थित बस स्टॉप को हटाने का काम कर दिया गया था। शेष बचे हुए 19 बस स्टॉप तोडऩा एक बड़ी चुनौती साबित हो रहा था। नगर निगम का अमला इस काम को करने से अपने हाथ ऊंचे कर चुका था। ऐसे में नगर निगम द्वारा पिछले दिनों टेंडर जारी करके इस कार्य को करने में रुचि रखने वाले ठेकेदारों का इन पेनेलमेंट करने का फैसला लिया था। इस फैसले के तहत सारे बस स्टॉप तोडऩे का काम किसी एक ठेकेदार को नहीं देते हुए एक निश्चित दर पर अलग-अलग ठेकेदार से काम कराया जाना तय किया गया था। अब नगर निगम द्वारा इस काम को करने में रुचि का प्रदर्शन करने वाले 10 ठेकेदारों में से चार ठेकेदारों के साथ एग्रीमेंट कर लिया गया है। इन ठेकेदारों को अलग-अलग स्थान के बस स्टॉप तोडऩे का काम भी आवंटित कर दिया गया है।


  • इसके लिए निगम की ओर से वर्कआर्डर जारी हो गया है। इस वर्कआर्डर के आधार पर ठेकेदारों द्वारा राजीव गांधी प्रतिमा चौराहा और बिलावली जोनल कार्यालय के सामने वाले क्षेत्र में स्थित बस स्टॉप को तोडऩे का काम शुरू कर दिया गया है। निगम के अधिकारियों ने बताया कि अगले 2 दिन के अंदर यह दोनों बस स्टॉप पूरी तरह से तोडक़र साफ कर दिए जाएंगे। इसके साथ ही निगम द्वारा अन्य बस स्टॉप तोडऩे की कार्रवाई को भी आगे बढ़ाने के लिए शेष बच्चे ठेकेदारों को एग्रीमेंट करने और डिपॉजिट की राशि जमा करने के लिए कहा गया है। नगर निगम की कोशिश है कि मार्च के महीने तक सभी बस स्टॉप को तोडऩे का काम पूरा कर लिया जाए। जिन ठेकेदारों को अभी यह काम दिया गया है उन ठेकेदारों ने कहा एक ही है रात के समय पर यह काम करेंगे। इस फैसले से दिन के समय में यातायात में भी कहीं कोई समस्या नहीं आएगी।

    Share:

  • इंदौर में ट्रकों पर होने वाली कलाकारी को शूट करने आए यूएसए के फिल्ममेकर

    Sun Feb 22 , 2026
    बीते छह साल कई विदेशी डाक्यूमेंट्री हो चुकी हैं तैयार, वॉइस एशिया, जर्मनी, नीदरलैंड और ऑस्ट्रेलिया से भी आ चुकी है टीम इन्दौर। देशभर की सडक़ों पर दौड़ते हमारे रंग-बिरंगे ट्रकों पर विदेशी डाक्यूमेंट्री बना रहे हैं। कल यूएसए से आई एक टीम ने इंदौर के एक कलाकार के साथ शॉर्ट फिल्म शूट की है। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved