
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर प्रदर्शन किया. बीजेपी कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल सरकार से पेट्रोल-डीजल पर वैट कम करने की मांग की. प्रदर्शन के बीच दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष आदेश गुप्ता को गिरफ्तार किया है.
दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष को किया गिरफ्तार
जानकारी के मुताबिक, बीजेपी के तमाम कार्यकर्ता सीएम केजरीवाल के आवास के बाहर जमा हुए. बीजेपी कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता के नेतृत्व में विधान सभा की तरफ पैदल मार्च करते हुए जा रहे थे, इसी दौरान दिल्ली पुलिस ने आदेश गुप्ता समेत 1 दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया. हालांकि कुछ देर बाद दिल्ली पुलिस में सभी को छोड़ दिया.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved