img-fluid

इंदौर में छाया घना कोहरा, दो विमानों को डायवर्ट कर अहमदाबाद और राजकोट भेजा

February 03, 2026

भोपाल में भी कोहरे के कारण एक विमान डायवर्ट होकर इंदौर आया
घने कोहरे के कारण दृश्यता घटकर 600 मीटर तक पहुंची

इंदौर। शहर (Indore) के मौसम (weather) में लगातार उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। कल दिनभर बादल छाए रहे । सूरज ढलते ही तापमान (Temperature) में गिरावट आना शुरू हुई और सर्द हवाओं ने शहर को घेर लिया। रात चढऩे के साथ ही पारा गिरता गया। सुबह कोहरा (fog) इतना घना था कि दो विमान उतर नहीं पाए और इन्हें डायवर्ट कर अहमदाबाद और राजकोट भेजा गया। वहीं राजधानी भोपाल में भी घने कोहरे के चलते एक फ्लाइट को डायवर्ट कर इंदौर भेजा गया।


  • विमानतल स्थित मौसम केंद्र के मुताबिक कल दिन का अधिकतम तापमान 28.9 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1 डिग्री ज्यादा, लेकिन परसों की अपेक्षा 0.4 डिग्री कम था। हवाओं की अधिकतम रफ्तार 15 किलोमीटर प्रतिघंटे तक पहुंची। सुबह घना कोहरा छाए रहने से दृश्यता 600 मीटर तक पहुंच गई, जो कल 6 किलोमीटर तक थी। दृश्यता कम होने के कारण इंडिगो एयरलाइंस की मुंबई से सुबह 7.45 बजे इंदौर आकर 8.15 बजे वापस मुंबई जाने वाली फ्लाइट आज सुबह तय समय पर इंदौर तक पहुंची, लेकिन घने कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से विमान को उतारा नहीं जा सका। मौसम साफ नजर न आने के चलते इस विमान को डायवर्ट कर राजकोट ले जाया गया। इसी तरह मुंबई से ही सुबह 9.05 बजे इंदौर आकर 9.35 बजे दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट भी तय समय पर इंदौर पहुंची, लेकिन घने कोहरे के कारण यह भी लैंड नहीं कर पाई और इसे डायवर्ट कर अहमदाबाद ले जाया गया। एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि यह उड़ानें 10.30 से 11.00 बजे के बीच इंदौर आकर 11.30 तक वापस जाने

    भोपाल के विमान को इंदौर भेजा
    इंदौर की ही तरह राजधानी भोपाल में भी आज सुबह घना कोहरा छाया। इसके कारण अहमदाबाद से भोपाल पहुंचा इंडिगो एयरलाइंस का विमान उतर नहीं पाया और इसे डायवर्ट कर इंदौर लाया गया। इस विमान में 70 से ज्यादा यात्री सवार थे। मौसम साफ होने के बाद विमान को भोपाल ले जाया जाएगा।

    पुणे-इंदौर-गोवा फ्लाइट निरस्त
    आज सुबह गोवा में भी खराब मौसम के चलते गोवा से पुणे जाकर इंदौर आने वाली और इंदौर से वापस गोवा जाने वाली फ्लाइट को निरस्त किया गया। यह फ्लाइट 10.00 बजे पुणे से इंदौर आकर 10.55 बजे गोवा जाती है। उड़ानों के निरस्त और डायवर्ट होने से लेट होने के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

    Share:

  • इंदौर में प्रेम विवाह करने वाली युवती ने की आत्महत्या, मायके पक्ष ने लगाया परेशान करने का आरोप

    Tue Feb 3 , 2026
    इंदौर (Indore)। प्रेम विवाह करने वाली युवती ने आत्महत्या (Suicide) कर ली। उसके मायके पक्ष (Maternal side) के लोगों ने उसे ससुराल में परेशान करने का आरोप लगाया है। घटना के दौरान युवती का पति बाहर गया हुआ था। विजय नगर पुलिस ने बताया कि कल्पकामधेनु नगर में रहने वाली 20 साल की मोनिका पति […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved