बड़ी खबर मध्‍यप्रदेश राजनीति

शाम तक विभागों का बंटवारा, कैबिनेट की बैठक कल


भोपाल। मप्र में नए मंत्रियों को विभागों का वितरण आज शाम तक होने की संभावना है। विभाग वितरण के बाद कल मंत्रिमंडल की बैठक होगी, जिसमें बजट और राजस्व संशोधन के मुद्दों पर निर्णय लिए जाएंगे।
नए मंत्रियों की शपथ को 6 दिन हो गए हैं, लेकिन मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान विभाग वितरण नहीं कर पाए हैं। खबर है कि बुधवार शाम तक मंत्रियों को विभागों का वितरण कर दिया जाएगा। बताया जाता है कि भाजपा के केन्द्रीय नेतृत्व ने सिंधिया समर्थक 14 मंत्रियों के विभाग तय कर दिए हैं। शेष मंत्रियों के विभागों के चयन लिए मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान को स्थानीय पार्टी नेताओं से विचार-विमर्श कर करना है। मंगलवार को दिल्ली से लौटने के बाद शिवराज ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा और संगठन महामंत्री सुहास भगत के साथ विचार-विमर्श किया है। विभाग वितरण की प्रस्तावित सूची प्रभारी उपाध्यक्ष विनय सहस्रबुद्धे को भेज दी गई है। उम्मीद है कि आज शाम तक दिल्ली से हरी झंडी मिलते ही विभागों का वितरण कर दिया जाएगा।

Share:

Next Post

बिहार में 15 की मौत गुजरात में हाहाकार

Wed Jul 8 , 2020
म.प्र. में 12 के बाद बनेगा सिस्टम नई दिल्ली। बिहार में जहां बारिश और आकाशीय बिजली गिरने से 15 लोगों की मौत हो गई, वहीं महाराष्ट्र और गुजरात में हाहाकार मचा हुआ है। बिहार में बारिश और आकाशीय बिजली गिरने से अब तक 200 लोगों की जान जा चुकी है। उधर गुजरात में लगातार हो […]