
लखनऊ (उत्तर प्रदेश). उत्तरप्रदेश के उपमुख्यमंत्री (Deputy CM) श्री ब्रजेश पाठक ( Brajesh Pathak) ने लखनऊ में ‘Dr. Cancer’पहल के आधिकारिक लोगो का लोकार्पण (Inauguration) किया। इस अवसर पर चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञ, सामाजिक प्रतिनिधि और आयोजन से संबंधित टीम मौजूद रही।
लोगो लॉन्च के दौरान उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि कैंसर की समय पर पहचान (Early Detection), जन-जागरूकता और मरीजों को सहयोग स्वास्थ्य व्यवस्था की महत्वपूर्ण प्राथमिकताएं हैं।उन्होंने पहल से जुड़ी टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे प्रयासों से समुदाय स्तर पर जागरूकता और सपोर्ट सिस्टम मजबूत होता है।
इस पहल के संबंध में‘Dr. Cancer’ और संवेदना होम्योपैथिक क्लिनिक के निदेशक डॉ. गौरीशंकर ने बताया कि इस प्लेटफॉर्म का उद्देश्य कैंसर जागरूकता, स्क्रीनिंग/रिफरल मार्गदर्शन, तथा मरीजों की गुणवत्ता-जीवन (Quality of Life) बेहतर करने के लिए सपोर्टिव केयर से जुड़े प्रयासों को आगे बढ़ाना है।उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी मरीज के लिए उपचार निर्णय योग्य चिकित्सकों की सलाह और स्थापित मेडिकल प्रोटोकॉल केअनुसार ही हो ने चाहिए।
कार्यक्रम में सीनियर फिजिशियन डॉ. अमित श्रीवास्तव और श्री राम मोहन अग्रवाल ने आगामी राज्यव्यापी जागरूकता और स्क्रीनिंग कैंप की रूपरेखा साझा की।टीम ने बताया कि कैंपेन के तहत जन- जागरूकता, परामर्श/मार्गदर्शन, और जरूरतमंद मरीजों को सहायता नेटवर्क से जोड़ने पर फोकस किया जाएगा।
अंत में उपमुख्यमंत्री को स्मृति चिह्न भेंट किया गया और कैंसर जागरूकता से जुड़े विभिन्न सामाजिक व स्वास्थ्य पहलुओं पर चर्चा हुई।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved