img-fluid

सपा में सेंध लगाने के बावजूद, सोशल मीडिया पर अपने ही नेताओं का शिकार हो रही भाजपा

January 19, 2022

उत्तर प्रदेश में जारी सियासी घमासान के बीच सोशल मीडिया सबसे बड़ा अखाड़ा बना हुआ है। दावों और वादों के अलावा दल बदलने का सिलसिला लगातार जारी है। प्रचार-प्रसार से लेकर सच-झूठ के खेल तक, राजनेताओं और कार्यकर्ताओं की सोशल मीडिया पोस्ट भी खूब वायरल हो रही हैं। भाजपा का कैंपेन सांग “वचन दिया है, मां धरती को, वचन दिया है यूपी को…” भगवा ब्रिगेड में खूब पसंद किया जा रहा है। हालांकि, यूपी बीजेपी ने इसे अपने आधिकारिक Koo अकाउंट से शेयर किया है, जिसपर एक यूजर ने बीजेपी के क्रिएटिव पर अपर्णा यादव की तस्वीर के साथ, ‘सुरक्षा जहां-बेटियां वहां’ का तंज कसते हुए, सपा को घेरने की कोशिश भी की है।

दूसरी तरफ, दल-बदल की नीति के तहत प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रखर सिंह के भाजपा में शामिल होने की ख़बरों ने भी खूब सुर्खियां बंटोरी। हालांकि, उन्होंने सोशल मीडिया पर इस बात का खंडन करते हुए एक आधिकारिक पत्र शेयर किया। इसमें उन्होंने लिखा, लक्ष्मीकांत बाजपेयी जी के इस दावे में कोई सच्चाई नहीं है कि मैं भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने जा रहा हूँ। यह दावा पूर्णयता निराधार और तथ्यहीन है। सिंह ने साफ़ किया कि वह समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन की सरकार ही बनाएंगे।

Share:

  • लोकसभा ने मांगी कागज पर आर्थिक खर्च की रिपोर्ट, प्रश्न पूछने व नोटिस के लिए बनाया गया है ऑनलाइन एप

    Wed Jan 19 , 2022
    नई दिल्ली। संसद की कार्यवाही को पेपरलेस बनाने के लिए कई तरह के प्रयोग किए जा रहे हैं। इतना ही नहीं संसद परिसर को हरा-भरा बनाने के लिए भी कई अभिनव प्रयोग किए गए हैं। इसी क्रम में लोकसभा सचिवायल ने अपने विभागों से कागज पर हो रहे आर्थिक खर्च की रिपोर्ट तलब की है। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved