बड़ी खबर व्‍यापार

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल महंगा होने के बावजूद सस्ता हुआ पेट्रोल, जानें क्‍यों

नई दिल्ली। घरेलू बाजार (Domestic Market) में आज चार दिन बाद पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) सस्ता हुआ। हालांकि समुद्री यातायात की दृष्टि से अति महत्वपूर्ण मार्ग, स्वेज नहर (Suez Canal) में यातायात सामान्य नहीं हुआ है। इससे दुनिया भर के बाजार में माल की आपूर्ति (Goods Supply) प्रभावित हुई है। दूसरी ओर, ईरान के अकेला ऑपरेशनल परमाणु बिजली घर बंद होने के कगार पर आ गया है। अमेरिका के लगाए प्रतिबंध की वजह से उसे इस बिजली घर के लिए स्पेयर खरीदना मुश्किल हो रहा है। इस वजह से कच्चे तेल के बाजार (Crude Oil Market) में मामूली तेजी दिख रही है। लेकिन घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल की कीमतों (Petrol Diesel Price) में आज चार दिन बाद कमी देखी गई। मंगलवार को दिल्ली के बाजार में पेट्रोल प्रति लीटर 22 पैसे कम हो कर 90.56 रुपये पर आ गया। डीजल भी प्रति लीटर 23 पैसे कम हो कर 80.87 रुपये प्रति लीटर पर आ गया। इस समय लगभग हर शहर में दोनों ईधन के दाम ऑल टाइम हाई (All Time High) पर चल रहे हैं।


16 दिनों में ही 04.74 रुपये पेट्रोल तो 4.52 रुपये महंगा हुआ था डीजल
चालू मार्च महीने में देश के कई राज्यों में विधानसभा के चुनाव हो रहे हैं। इसलिए, कच्चा तेल महंगा होने के बाद भी पेट्रोल-डीजल के दाम (Petrol-Diesel Price) में कोई खास बढ़ोतरी नहीं हो रही है। लेकिन, बीते फरवरी महीने के दौरान पेट्रोल के दाम में 16 दिन बढ़ोतरी हुई थी। उससे यह 04.74 रुपये महंगा हो गया था। बीते फरवरी में ही पेट्रोल के साथ-साथ डीजल भी आसमान में पहुंच गया था। उस महीने के 16 दिनों में ही इसकी कीमत 4.52 रुपये बढ़ गई थी। नए साल में देखें तो करीब डेढ़ महीने में 25 दिन ही डीजल के दाम बढ़े। लेकिन इतने दिनों में ही डीजल 07.60 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका था।

आज आपके शहर में क्या है पेट्रोल और डीजल के दाम

शहर का नाम                  पेट्रोल रुपये/लीटर                   डीजल रुपये/लीटर
दिल्ली                            90.56                                   80.87
मुंबई                              96.98                                    87.96
चेन्नै                                92.58                                    85.88
कोलकाता                      90.77                                    83.75
भोपाल                           98.58                                    89.13
रांची                              88.07                                    85.50
बेंगलुरु                          93.59                                    85.75
पटना                             92.89                                    86.12
चंडीगढ़                          87.14                                     80.57
लखनऊ                        88.85                                     81.27
(स्रोत- IOC SMS)

कच्चे तेल की कीमत में बढ़ोतरी
समुद्री यातायात की दृष्टि से अति महत्वपूर्ण मार्ग, स्वेज नहर (Suez Canal) में यातायात सामान्य नहीं हुआ है। इससे दुनिया भर के बाजार में माल की आपूर्ति (Goods Supply) प्रभावित हुई है। दूसरी ओर, ईरान के अकेला ऑपरेशनल परमाणु बिजली घर बंद होने के कगार पर आ गया है। अमेरिका के लगाए प्रतिबंध की वजह से उसे इस बिजली घर के लिए स्पेयर खरीदना मुश्किल हो रहा है। इस वजह से कच्चे तेल के बाजार (Crude Oil Market) में मामूली तेजी दिख रही है। आज सुबह सिंगापुर में ब्रेंट क्रूड (Brent crude oil) 0.30 डॉलर की तेजी के साथ फिर 65 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया। उस समय इसका दाम 65.12 डॉलर प्रति बैरल चल रहा था। यूएस वेस्ट टैक्सस इंटरमीडियएट या डब्ल्रूूटीआई क्रूड (WTI) भी 0.26 डॉलर की तेजी के साथ 61.82 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा था।

अपने शहर में आज के भाव यूं जानें
पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के भाव रोजाना बदलते हैं और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily)। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP स्पेस पेट्रोल पंप का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल के ग्राहक RSP लिख कर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल के ग्राहक HPPrice लिख कर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।

Share:

Next Post

MP: रिश्तेदारों ने रेप पीड़िता और आरोपी को रस्सी से बांधकर गांव में निकाला जुलूस

Tue Mar 30 , 2021
अलीराजपुर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल से लगभग 200 किमी दूर स्थित आदिवासी बहुल अलीराजपुर(Alirajpur) जिले के एक गांव से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 16 साल की नाबालिग लड़की के साथ एक शख्स ने रविवार को कथित तौर पर रेप (Rape)किया। मामले का पता लगने पर बाद […]