मनोरंजन

birth anniversary: अपने जमाने के फैशन आइकन थे Dev Anand

birth anniversary-दिवंगत अभिनेता देव आनंद (Dev Anand) हिंदी सिनेमा के उन अभिनेताओं से एक थे, जिन्होंने अपने शानदार अभिनय से दर्शकों के दिलों के जीतने के साथ ही सफलता की ऊंचाइयों को भी छुआ। Dev Anand उनका जन्म 26 सितंबर 1923 को पंजाब में हुआ था। देव आंनद का असली नाम धर्म देवदत्त पिशोरीमल आंनद था। देव आंनद ने अपनी करियर की शुरुआत 85 रुपये की तनख्वाह पर एक कंपनी में अंकाउटेंट की नौकरी के साथ की थी। बतौर हीरो देव आनंद पहली फिल्म 1946 में रिलीज हुई ‘हम एक हैं’ थी।
देव आनंद (Dev Anand) की प्रमुख फिल्मों में गाइड, हरे कृष्णा हरे राम, देस परदेस, ज्वेल थीफ और जॉनी मेरा नाम आदि शामिल हैं। बहुमुखी प्रतिभा के धनी देव आनंद का नाम एक ऐसी शख्सियत के तौर पर याद किया जाता है, जिन्होंने ना सिर्फ अभिनय के क्षेत्र में बल्कि फिल्म निर्माण और निर्देशन के क्षेत्र में भी अपनी पहचान बनाई। वर्ष 1950 में उन्होंने अपनी पहली फिल्म अफसर का निर्माण किया। इसके अलावा उन्होंने हमसफर, टैक्सी ड्राइवर, हाउस न. 44, फंटूश, कालापानी, काला बाजार, हम दोनों, तेरे मेरे सपने, गाइड और ज्वेल थीफ आदि कई फिल्में शामिल हैं।

साल 2001 में देव आनंद (Dev Anand) को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया, इसके बाद अगले साल 2002 में दादासाहेब फाल्के पुरस्कार मिला। देव आनंद को 1991 में फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा गया था।

साल 1954 में देव आनंद (Dev Anand) ने उस समय की मशहूर अभिनेत्री कल्पना कार्तिक से शादी की, जो अंतिम समय तक उनके साथ रहीं। तीन दिसंबर, 2011 को लंदन में दिल का दौरा पड़ने से देव आनंद का निधन हो गया।देव आनंद अब इस दुनिया में बेशक नहीं हैं, लेकिन हिंदी सिनेमा के इतिहास में उनका नाम सदैव अमर रहेगा।

Share:

Next Post

पायलट की उड़ान में गहलोत ने फिर लगाया ब्रेक, राजस्‍थान की राजनीति में आया अब नया ट्विस्‍ट

Mon Sep 26 , 2022
जयपुर। राजस्थान की राजनीति (Rajasthan Politics) ने रविवार को एक नया मोड़ ले लिया। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) के गुट के 70 से ज्‍यादा विधायक सचिन पायलट (Sachin Pilot) के खिलाफ खड़े हो गए। गहलोत खेमे के विधायक मुख्यमंत्री के नाम पर चर्चा करने के लिए राज्यमंत्री शांति धारीवाल के आवास पर जुटे। राज्य […]