img-fluid

चीन में तेज भूकंप से तबाही, 13 इमारतें ढहीं; हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया

May 19, 2026

बीजिंग। चीन (China) के गुआंग्शी प्रांत में सोमवार देर रात आए तेज भूकंप (earthquake) ने भारी तबाही मचा दी। भूकंप में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई इमारतें ढह गईं। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर हजारों लोगों को सुरक्षित इलाकों में पहुंचाना शुरू कर दिया है। राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।


  • चीनी सरकारी समाचार एजेंसी के अनुसार भूकंप रात करीब 12:21 बजे Liuzhou शहर में आया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.2 मापी गई। मृतकों में 63 वर्षीय पुरुष और 53 वर्षीय महिला शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि कुछ लोग अभी भी लापता हैं, जिनकी तलाश जारी है।

    13 इमारतें ढहीं, कई लोग घायल

    स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भूकंप के झटकों से कम से कम 13 इमारतें धराशायी हो गईं। हादसे में चार लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

    भूकंप के बाद रेलवे विभाग ने पटरियों की जांच शुरू कर दी, जिसके कारण कई ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई। हालांकि प्रशासन का कहना है कि बिजली, पानी, गैस सप्लाई और संचार सेवाएं सामान्य बनी हुई हैं।

    मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी

    सोशल मीडिया और स्थानीय चैनलों पर सामने आए वीडियो में लोग ऊंची इमारतों से बाहर भागते दिखाई दिए। कई इलाकों में इमारतों का मलबा सड़कों पर बिखर गया।

    राहत दल लगातार मलबा हटाने में जुटे हैं। खोजी कुत्तों और भारी मशीनों की मदद से दबे हुए लोगों को तलाशा जा रहा है। हेलमेट पहने आपातकालीन कर्मी जेसीबी और अन्य मशीनों से मलबा हटाते नजर आए।

    प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

    भूकंप के बाद स्थानीय प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि आफ्टरशॉक्स यानी भूकंप के बाद आने वाले झटके भी महसूस किए जा सकते हैं। इसी वजह से प्रभावित इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

    Share:

  • टॉयलेट में बर्फ डालने की ट्रिक क्यों हो रही वायरल? जानिए क्या हैं इसके फायदे

    Tue May 19 , 2026
    नई दिल्ली। घर की सफाई से जुड़े छोटे-छोटे घरेलू नुस्खे अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। इन दिनों टॉयलेट (Toilet) साफ करने का एक अनोखा तरीका लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। इस ट्रिक में टॉयलेट बाउल में बर्फ के टुकड़े डालकर सफाई की जाती है। दावा किया जा रहा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved