
जबलपुर। पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के सात वार्डों में करीब 31 करोड़ रुपए की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया गया। लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने इन कार्यों की शुरुआत करते हुए कहा कि विकास एक सतत प्रक्रिया है और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। विकास कार्यों का उद्देश्य केवल सड़क और भवन बनाना नहीं, बल्कि नागरिकों को बेहतर आवागमन, स्वच्छता और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है। मंत्री सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार काम हो रहे हैं। पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में भी चुनाव के दौरान जनता से किए गए वादों को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जा रहा है। क्षेत्र की वर्तमान जरूरतों के साथ भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर नए कार्यों को भी स्वीकृति दिलाई जा रही है।
ये रहे उपस्थित
कार्यक्रमों में महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, जबलपुर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष संदीप जैन, नगर निगम अध्यक्ष रिंकू विज, भाजपा नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर सहित विभिन्न वार्डों के पार्षद, जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, और क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।
इन सात वार्डों में होंगे विकास कार्य
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved