img-fluid

10 फीट चौड़े अस्थाई ब्रिज से श्रद्धालु पहुँचेंगे नागचंद्रेश्वर के दर्शन करने, महाकाल में तैयारियां शुरू

June 01, 2022

उज्जैन। वर्ष में एक बार महाकालेश्वर मंदिर के तीसरे तल पर स्थित भगवान नागचंद्रेश्वर के दर्शन हेतु नागपंचमी पर 24 घंटे के लिए पट खुलते हैं। इस बार श्रद्धालु यहाँ दर्शन के लिए 10 फीट चौड़े अस्थायी फोल्डिंग पुल से दर्शन कर सकेंगे। उल्लेखनीय है कि कोरोना काल के पहले महाकाल मंदिर में कोर्ट के आदेश पर शिवलिंग क्षरण तथा महाकाल मंदिर के प्राचीन स्ट्रक्चर को किसी भी तरह का नुकसान नहीं पहुँचाने के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद नागचंद्रेश्वर मंदिर दर्शन के लिए तैयार किया गया लोहे का अस्थाई ब्रिज हटा दिया गया था।


इसके पीछे कारण बताया गया था कि ब्रिज का भाग मंदिर के स्ट्रक्चर पर पड़ रहा था। आगामी 2 अगस्त को नागपंचमी आ रही है। इसे देखते हुए अब मंदिर परिसर में 10 फीट चौड़ा अस्थाई फोल्डिंग ब्रिज बनाया जाएगा। मंदिर प्रशासक गणेशकुमार धाकड़ ने बताया कि यह ब्रिज 5 खंबों पर खड़ा किया जाएगा और इसका पूरा भाग मंदिर के किसी भाग पर नहीं रहेगा। 91 मीटर लंबे फोल्डिंग ब्रिज पर 5 फीट की चौड़ाई में श्रद्धालुओं का आना होगा और 5 फीट चौड़ा मार्ग वापसी के लिए बनाया जाएगा। इस कार्य का कल जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में भूमिपूजन भी किया गया। उन्होंने बताया कि आगामी 2 अगस्त को नागपंचमी आ रही है। यह अस्थाई ब्रिज इसके पहले ही परिसर में तैयार कर लिया जाएगा।

Share:

  • महाकाल में दर्शन के बाद मरमट वाहन रैली के रूप में पहुँचे कांग्रेस कार्यालय, पदभार ग्रहण किया

    Wed Jun 1 , 2022
    उज्जैन। शहर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष कांग्रेस के युवा नेता सुरेन्द्र मरमट ने आज सुबह महाकाल मंदिर में दर्शन किए तथा इसके बाद फ्रीगंज टॉवर से रैली निकलेगी। शहर कांग्रेस कार्यालय में पदभार कार्यक्रम होगा। शहर कांग्रेस के नवनियुक्त कार्यवाहक अध्यक्ष सुरेंद्र मरमट ने आज सुबह भगवान महाकाल के दर्शन किए। इसके बाद वे संकल्प […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved