img-fluid

Love Sex और धोखा 2 में हुई धनश्री की एंट्री

April 05, 2024

मुंबई (Mumbai) फिल्म ‘लव, सेक्स और धोखा-2’ को लेकर दर्शक उत्सुक हैं। फिल्म का आकर्षक पोस्टर को जारी करने के साथ ही गाने का टीजर जारी कर दिया गया है। ‘लव, सेक्स और धोखा’ के गाने एक अहम हिस्सा हैं। इसका असर भी दिख रहा है। दर्शक इस फिल्म के सीक्वल में आने वाले गानों को लेकर उत्सुक हैं। निर्माता पहले गाने ‘कमसिन काली …’ के साथ अपनी संगीत यात्रा शुरू करने के लिए तैयार हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Saregama India (@saregama_official)




  • ‘लव सेक्स और धोखा-2’ का पहला गाना ‘कमसिन काली …’ का टीजर रिलीज हो गया है। इस गाने में टोनी कक्कड़ और धनश्री काफी एनर्जेटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। इस गाने को टोनी कक्कड़ और नेहा कक्कड़ ने गाया है और इसके बोल टोनी कक्कड़ ने ही लिखे हैं। गाने में टोनी का स्वैग देखा जा सकता है जबकि धनाश्री वर्मा के डांस मूव्स गाने को अलग बना रहे हैं। इसमें कोई शक नहीं कि गाने के टीजर ने दर्शकों का उत्साह दोगुना कर दिया है। ऐसे में हर कोई इस गाने के 5 अप्रैल को रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। इस फिल्म का निर्देशप दिवाकर बनर्जी ने किया और यह 19 अप्रैल, 2024 को स्क्रीन पर रिलीज होने जा रही है।

    Share:

  • शुक्रवार का राशिफल

    Fri Apr 5 , 2024
    युगाब्ध-5125, विक्रम संवत 2080, राष्ट्रीय शक संवत-1945 सूर्योदय 06.03, सूर्यास्त 06.23, ऋतु – ग्रीष्म चैत्र कृष्ण पक्ष एकादशी, शुक्रवार, 05 अप्रैल 2024 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल। मेष राशि :- आज […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved