img-fluid

वसंत पंचमी पर किले में तब्दील हुई धार भोजशाला! 6500 जवानों का कड़ा पहरा, इंदौर से भी पहुंचा भारी पुलिस बल

January 22, 2026

  • वसंत पंचमी को लेकर साढ़े 6 हजार जवान तैनात
  • नो फ्लाइंग झोन घोषित…

 

इंदौर। बसंत पंचमी उत्सव को लेकर धार में हर साल शांति और कानून व्यवस्था का मामला रहता है। इस बार शुक्रवार के चलते नमाज और पूजा होना है और ऐतियात बतौर साढ़े 6 हजार से अधिक का पुलिस बल तैनात किया गया है। नो फ्लाइंग झोन घोषित करने के साथ प्रतिबंधात्मक आदेश भी जारी हुए हैं।


  • धार में 6461 पुलिस अधिकारियों और कर्मियों का बल प्राप्त हुआ है। इसमें पुलिस अधीक्षक स्तर के 13, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्तर के 25, उप पुलिस अधीक्षक व नगर पुलिस अधीक्षक स्तर के 67, नगर निरीक्षक स्तर के 107, उपनिरीक्षक व सहायक उपनिरीक्षक स्तर के 393, प्रधान आरक्षक व आरक्षक स्तर के 4375 अधिकारी व कर्मी तैनात किए गए हैं। क्षेत्र में कुल 933 महिला बल भी तैनात है। कुल 08 आरएएफ प्लाटुन की तैनाती भी की गई है। इसके साथ ही लगभग डेढ़ से दो हजार और पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों का आना अपेक्षित है। इंदौर के पुलिस बल के साथ-साथ प्रशासनिक अधिकारियों की भी ड्यूटी लगाई गई है। प्राधिकरण में ही पदस्थ भू-अर्जन और सम्पदा अधिकारी को धार भेजा गया है।

    Share:

  • इंदौर: हेलमेट भी नहीं बचा सका जान, पालदा में ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की दर्दनाक मौत

    Thu Jan 22 , 2026
      ​इंदौर। शहर (Indore City) के पालदा औद्योगिक क्षेत्र (Palda Industrial Area) में आज एक भीषण सड़क हादसा (Terrible Road Accident) हो गया। यहाँ एक तेज रफ्तार ट्रक (Truck) ने बाइक सवार युवक को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। विडंबना यह रही कि युवक ने सुरक्षा के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved