
इंदौर। क्राइम ब्रांच ने एक्सटार्शन करने वाले धार के गिरोह के चार लोगों को गिरफ्तार किया। ये कई लोगों के अश्लील वीडियो बनाकर उनको ब्लैकमेल कर चुके हैं। एक व्यक्ति ने तो परेशान होकर आत्महत्या तक कर ली थी। क्राइम ब्रांच के सूत्रों के अनुसार कुछ दिन पहले राऊ में एक व्यक्ति ने एक्सटार्शन से परेशान होकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले से जुड़े धार के चार लोगों को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया। उनको लेकर टीम आज सुबह इंदौर आ गई।
प्रारंभिक जानकारी में पता चला है कि वे लंबे समय से लोगों के अश्लील वीडियो बनाकर उनको ब्लैकमेल करते आ रहे हैं। आरोपियों से पुलिस को आधा दर्जन से अधिक वारदातों का खुलासा होने की बात सामने आई है। इसके पहले ऑनलाइन लोन के चक्कर में मिक्सिंग कर अश्लील वीडियो बनाने और फिर धमकी देने के चलते परदेशीपुरा क्षेत्र में एक परिवार के चार लोगों ने आत्महत्या कर ली थी, जिसके बाद से पुलिस इस तरह के मामलों को गंभीरता से ले रही है।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved