
डेस्क: बागेश्वर धाम (Bageshwar Dham) के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Krishna Shastri) विदेश यात्रा के बाद मध्य प्रदेश के छतरपुर लौट आए हैं. उन्होंने हाल ही में इटावा में हुई कथावाचक के साथ घटना पर प्रतिक्रिया दी. धीरेंद्र शास्त्री ने घटना की आलोचना करते हुए इसके लिए नेताओं को जिम्मेदार ठहराया. इस पर अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने तंज कसते हुए कहा कि कुछ कथावाचक 50 लाख रुपए लेते हैं. हर कोई उन्हें नहीं बुला सकता. धीरेंद्र शास्त्री ने इसका करारा जवाब दिया है.
धीरेंद्र शास्त्री ने अखिलेश यादव के बयान पर कहा, ”हमें बोलने से ज्यादा सहना पड़ता है. यह जीवन बहुत ही ज्यादा कठिनाओं से भरा है. इसमें चुनौतियां भी हैं. हमारे ऊपर टिप्पणी करने वालों की रोटी पच रही है और भगवान करें कि उनकी रोटी पचती रहे. हम तो सनातन के लिए जिएंगे और सनातन के लिए मरेंगे.”
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved