
डेस्क: बागेश्वर धाम के महंत धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने एक बार फिर ऐसा विवादास्पद बयान दिया है, जो चर्चा का विषय बन गया है. अपनी कथा के दौरान पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने विशेष समुदाय पर निशाना साधते हुए कहा, ”हम वो हिन्दू हैं, जो गाली खा लेते हैं लेकिन कलमा नहीं पढ़ते.” उनका यह बयान पहलगाम आतंकी हमले के संदर्भ में लग रहा है.
श्रद्धालुओं से बात करते हुए धीरेंद्र शास्त्री ने विशेष समुदाय पर फिर हमला बोला और हिन्दुत्व की बात करते हुए कहा, ”वलीउल्लाह वाले कान खोल कर सुन लो, हम वो हिन्दू हैं जो गोली खा लेते हैं लेकिन कलमा नहीं पढ़ते. सिर कटा लेते हैं, लेकिन वतन को मिटने नहीं देते हैं. हम वो हिन्दुस्तानी हैं, तन वार कर देते हैं पर वतन पर आंच नहीं आने देते… और तुम 10 रुपये के धंधे के पीछे नाम बदलकर होटल चलाते हो.”
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved