बड़ी खबर

धोनी की बेटी जीवा को अभद्र धमकी देने वाला गिरफ्तार, उम्र जान कर हैरान रह जाएंगे

रांची । इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा को सोशल मीडिया पर अभद्र धमकी देने वाले व्यक्ति के खिलाफ रांची पुलिस ने रातू थाना में प्राथमिकी दर्ज की है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि अभद्र टिप्पणी करने वाला गुजरात के कच्छ ज़िले का रहने वाला है। रांची के तकनीकी शाखा के मदद से उसे गुजरात पुलिस ने इसे मुंद्रा के नामना कपाया गांव से गिरफ्तार किया गया है। रांची पुलिस ने गुजरात पुलिस से किया संपर्क कर आरोपित व्यक्ति की पूरी जानकारी मुहैया कराई थी। इसके बाद गुजरात पुलिस ने अविलंब कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर कर लिया हैं। रांची पुलिस की एक टीम गुजरात रवाना हो चुकी है। हालांकि बेहद हैरानी की  बात है  कि गिरफ्तार किया गया शख्स नाबालिग है और 12वीं कक्षा में पढ़ाई करता है।

उल्लेखनीय है कि बीते शनिवार को बेटी जीवा पर अभद्र टिप्पणी के बाद धोनी के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। महेंद्र सिंह धोनी के रांची के रातू थाना क्षेत्र स्थित सिमलिया के फार्म हाउस और अरगोड़ा क्षेत्र स्थित हरमू आवास की भी सुरक्षा चाक-चौबंद की गई थी। आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के प्रदर्शन को लेकर सोशल मीडिया पर उनकी 5 साल की बेटी जीवा को लेकर अभद्र धमकी दी गयी थी। सुरक्षा को लेकर धोनी के घर के बाहर स्टैटिक फोर्स की प्रतिनियुक्ति की गई थी। धोनी की पत्नी साक्षी को उनके इंस्टाग्राम में अकाउंट पर यह धमकी मिली दी गयी थी। इसके बाद रांची सहित पूरे देश में लोगों में आक्रोश था।

चेन्नई सुपर किंग और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले गए मैच में धोनी का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक न होने से सोशल मीडिया पर दी जा रही धमकियों से रांची के प्रशंसकों में आक्रोश है। इसी कड़ी में झारखंड के युवा क्रिकेटर सत्यम राय के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने अल्बर्ट एक्का चौक के पास विरोध प्रदर्शन किया और जल्द से जल्द अभद्र टिप्पणी करने वाले की गिरफ्तारी की मांग की।

Share:

Next Post

केंद्र सरकार ने पंजाब के किसानों को 14 को बातचीत के लिए दिल्ली बुलाया

Mon Oct 12 , 2020
चंडीगढ़ । केंद्रीय कृषि मंत्रालय के सचिव संजय अग्रवाल ने पंजाब की किसान जत्थेबंदियों को पत्र लिखकर कहा है कि केंद्र सरकार क़ृषि को लेकर हमेशा गंभीर रही है। इस लिए सरकार उनसे वार्ता के लिए उत्सुक हैं। कृषि मंत्रालय के सचिव संजय अग्रवाल ने कृषि संबंधी न‌ए कानूनों को लेकर किसान जत्थेबंदियों को 14 […]