img-fluid

Dhurandhar 2: The Revenge का रनटाइम हुआ तय, Ranveer Singh की फिल्म को मिला UA 16+ सर्टिफिकेट

February 20, 2026

नई दिल्ली । रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर(Starrer Dhurandhar) की जबरदस्त सफलता के बाद अब दर्शकों की नजरें इसके सीक्वल (Sequel)पर टिकी हैं। धुरंधर पार्ट 1(Dhurandhar Part 1) ने बॉक्स ऑफिस (box office)पर ब्लॉकबस्टर प्रदर्शन (Blockbuster Performance)किया था और अब ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। रिलीज से पहले फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है—सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन ने फिल्म को हरी झंडी दे दी है और इसका आधिकारिक रनटाइम भी सामने आ गया है।

सीबीएफसी के अनुसार फिल्म को UA 16+ सर्टिफिकेट प्रदान किया गया है। इसका मतलब है कि 16 वर्ष से कम आयु के दर्शकों को अभिभावक की निगरानी में फिल्म देखने की सलाह दी गई है। फिल्म को 9 फरवरी को प्रमाणपत्र जारी किया गया। सर्टिफिकेशन के साथ ही यह भी साफ हो गया है कि ‘धुरंधर 2’ का रनटाइम पार्ट 1 से थोड़ा छोटा होगा।

जहां ‘धुरंधर’ का पहला भाग कुल 3 घंटे 35 मिनट का था, वहीं पार्ट 2 की अवधि 208 मिनट यानी 3 घंटे 28 मिनट रखी गई है। गौर करने वाली बात यह है कि पहले भाग में लगभग चार मिनट का पोस्ट-क्रेडिट सीन भी शामिल था, जिसकी वजह से उसकी कुल अवधि बढ़ गई थी। इस बार मेकर्स ने कहानी को अपेक्षाकृत कसावट के साथ पेश करने की कोशिश की है, हालांकि फिल्म अब भी लंबी और ग्रैंड स्केल पर बनी नजर आ रही है।

फिल्म का निर्देशन Aditya Dhar ने किया है और इस बार कहानी पहले से ज्यादा इंटेंस और भावनात्मक बताई जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीक्वल में रणवीर सिंह के किरदार हम्जा अली की कहानी को आगे बढ़ाया जाएगा। साथ ही ‘बड़े साहब’ के रहस्यमय किरदार से भी पर्दा उठेगा, जिसे लेकर पहले भाग से ही दर्शकों के बीच उत्सुकता बनी हुई है।

चर्चा यह भी है कि फिल्म में Yami Gautam का कैमियो देखने को मिल सकता है। हालांकि इसे लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन अगर ऐसा होता है तो यह फैंस के लिए बड़ा सरप्राइज साबित हो सकता है। फिल्म के ट्रेलर के मार्च के पहले सप्ताह में रिलीज होने की उम्मीद है, जिससे कहानी और किरदारों की झलक सामने आएगी।


  • दिलचस्प बात यह भी है कि ‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर साउथ सुपरस्टार Yash की फिल्म ‘Toxic’ से क्लैश होने जा रहा है। ऐसे में मार्च का तीसरा सप्ताह बॉक्स ऑफिस के लिहाज से बेहद रोमांचक रहने वाला है। दोनों बड़ी फिल्मों के टकराव से सिनेमाघरों में जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल सकता है।

    कुल मिलाकर, ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ पहले भाग से थोड़ी छोटी जरूर है, लेकिन एक्शन, ड्रामा और सस्पेंस के मामले में पहले से कहीं ज्यादा दमदार होने का दावा कर रही है। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या यह सीक्वल भी पार्ट 1 की तरह बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाता है या नहीं।

    Share:

  • मध्यप्रदेश के 25 जिलों में हुई बारिश, हजारों हेक्टेयर फसलें तबाह

    Fri Feb 20 , 2026
    भोपाल। मौसम में आए बदलाव के साथ इंदौर, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, श्योपुर सहित मध्यप्रदेश के 25 जिलों में हुई बारिश से लाखों हेक्टेयर फसलें बर्बाद हो गई हैं। प्रदेश में पिछले 3 दिनों से कई जिलों में लगातार ओलावृष्टि भी जारी है। इन जिलों में तेज बारिश के साथ ही 63 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved