img-fluid

धुरंधर 3: क्या काम शुरू हो गया, मेकर्स चाहते हैं तीसरे पार्ट पर काम, लेकिन आदित्य धर क्या कहते हैं?

March 16, 2026

नई दिल्ली। धुरंधर(Dhurandhar) के सुपरहिट होने के बाद अब धुरंधर 2: द रिवेंज (Dhurandhar 2: The Revenge)19 मार्च 2026 को रिलीज(now set to release on March 19, 2026) होने वाली है। रणवीर सिंह, सारा अर्जुन, आर माधवन, संजय दत्त और अर्जुन रामपाल की स्टारकास्ट(Ranveer Singh, Sara Arjun, R. Madhavan, Sanjay Dutt, and Arjun Rampal.) वाली इस फिल्म को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं।

 मेकर्स का प्लान:
वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, पहले ही धुरंधर द रिवेंज को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल चुका है। इसी कारण मेकर्स इस यूनिवर्स को और बड़ा करना चाहते हैं और धुरंधर 3 बनाने की इच्छा जताई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि यह सब्जेक्ट ऐसे है जिसे कई पार्ट्स में विकसित किया जा सकता है।

 तीसरे पार्ट की झलक:
आदित्य धर के पास पहले से ही धुरंधर 3 का आइडिया है। हालांकि उन्होंने अभी तक इस पर कोई फाइनल कमिटमेंट नहीं दिया। स्टूडियो ने यह सुनिश्चित करने के लिए कि फैंस की उत्सुकता बनी रहे, धुरंधर 2 में पोस्ट-क्रेडिट टीज़र डालने की सिफारिश की है, जिससे तीसरे पार्ट की संभावना का इशारा मिल सके।

 आदित्य धर की राय:
आदित्य धर फिलहाल फ्रेंचाइज़ी बनाने में दिलचस्पी नहीं रखते। उनका फोकस हर नए प्रोजेक्ट के साथ खुद को चुनौती देने पर है। वहीं, खबरों के अनुसार आदित्य धर ने प्रोडक्शन हाउस के साथ डील भी की है, जिसके तहत वे कई बड़े प्रोजेक्ट्स प्रोड्यूस करेंगे। उनकी अगली योजना एक बड़े पैमाने पर बनी माइथोलॉजिकल एक्शन एडवेंचर फिल्म है, जिसमें रणवीर सिंह भी होंगे।


  • धुरंधर 2 रिलीज़ डेट
    धुरंधर 2: द रिवेंज 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। फैंस अब यह जानने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि तीसरे पार्ट की हरी झंडी कब मिलेगी।मेकर्स और स्टूडियो धुरंधर 3 के लिए उत्साहित हैं।आदित्य धर ने अभी तक किसी फाइनल कमिटमेंट का ऐलान नहीं किया।धुरंधर 2 में पोस्ट-क्रेडिट टीज़र के जरिए तीसरे पार्ट की संभावना दिख सकती है।आदित्य धर का फोकस नए, बड़े और चुनौतीपूर्ण प्रोजेक्ट्स पर है।

    Share:

  • गैस सिलेंडर न मिलने पर महिला का हंगामा, जीभ निकालकर चीखने लगी; लोगों ने कहा माता आ गई

    Mon Mar 16 , 2026
    मुरैना । मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के जौरा ( Joura) क्षेत्र से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां गैस सिलेंडर (Gas Cylinder) नहीं मिलने से परेशान एक महिला ने गैस एजेंसी पर जमकर हंगामा (Ruckus) कर दिया। महिला कई दिनों से सिलेंडर के लिए एजेंसी के चक्कर लगा रही थी, लेकिन जब […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved