img-fluid

डायबिटीज के मरीज इन आटों से बनी रोटियों का करें सेवन, शुगर लेवल रहेगा कंट्रोल

July 17, 2026

नई दिल्‍ली । डायबिटीज (diabetes) आज के समय की एक कॉमन बीमारी बन चुकी है. देश में लगातार इसके मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है. दुनिया में भारत डायबिटीज मरीजों की गिनती में टॉप देशों में शामिल है. इस बीमारी से मरीज के शरीर में इंसुलिन हार्मोन (insulin hormone) का उत्पादन ठीक तरीके से नहीं हो पाता जो खून में शुगर लेवल (sugar level) को मेंटेन रखता है. ऐसे में खून में शुगर बढ़ जाती है. यह एक ऐसी बीमारी है जिसमें मरीजों को अपने खान-पान का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है और इसे खानपान में बदलाव करके ही कंट्रोल किया जा सकता है.

अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो आपको अपने डेली रूटीन में कुछ खास तरह के आटे से बनी रोटियों का सेवन करना चाहिए जो आपकी शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिलेगी.


  • 1. रागी आटा
    रागी को सुपरफूड कहा जाता है क्योंकि यह पोषक तत्वों से भरपूर होता है. यह फाइबर से भरपूर होता है इसलिए डायबिटीज मरीजों को इसका सेवन करना चाहिए. इससे हमारे शरीर में इंसुलिन का उत्पादन बढ़ता है और ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है. डायबिटीज के मरीज रागी के आटे से बनी रोटियों का सेवन कर सकते हैं.

    2. बाजरा का आटा
    डायबिटीज के मरीजों के लिए बाजरे के आटे से बनी रोटियों का सेवन करना बेहद फायदेमंद हो सकता है क्योंकि बाजरे का ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी कम होता है. इससे शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है. साथ ही यह वेट मैनेजमेंट में भी काफी मदद करता है.

    3. ज्वार
    ज्वार में काफी मात्रा में फाइबर होता है. इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम होता है जो शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है. यह एक मोटा अनाज है जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. डायबिटीज के मरीजों को ज्वार के आटे से बनी रोटियों का सेवन करना चाहिए. इससे मरीजों को शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है.

    Share:

  • सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है हाई कोलेस्ट्रॉल, आप भी जान लें कारण

    Fri Jul 17 , 2026
    नई दिल्ली। कोलेस्ट्रॉल वैक्स (cholesterol wax) जैसा एक पदार्थ होता है जो फैट के समान होता है. हमारे शरीर को कुछ मात्रा में कोलेस्ट्रॉल (cholesterol) की जरूरत होती है जो कोशिका झिल्ली (सेल मेंब्रेन), विटामिन डी के उत्पादन के लिए जरूरी होता है. शरीर को जितने कोलेस्ट्रॉल की जरूरत होती है, उतनी मात्रा में लीवर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved