img-fluid

चार शादियां कीं, किसी ने नहीं निभाया साथ; पति ने की आत्महत्या

July 16, 2022


उदयपुर। राजस्थान के उदयपुर में युवाओं के घूमने के लिए सबसे पसंदीदा जगह फतहसागर के किनारे रानी रोड पर एक युवक ने पेड़ पर फांसी डालकर आत्महत्या कर ली। इस युवक ने चार विवाह किए थे, एक पत्नी की मौत हो गई और तीन छोड़कर चली गई थीं। इससे परेशान होकर उसने सुसाइड कर लिया। शुक्रवार देर शाम को सड़क किनारे पेड़ पर युवक का शव लटका देखकर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

अंबामाता थाना क्षेत्र में हुई इस घटना की सूचना मिलने पर थानाधिकारी सुनील टेलर, फतहपुरा चौकी प्रभारी नाथूसिंह जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और युवक की लाश को नीचे उतरवाया। तलाशी लेने पर जेब में उसका आधार कार्ड मिला। इसमें उसका नाम खेमराज (42) निवासी हवाला खुर्द था। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी।


खेमराज ने की थीं चार शादियां
मौके पर पहुंचे खेमराज के पुत्र लक्ष्मण ने बताया कि जब वो छह माह का था, तब मां छोड़कर अन्य के साथ चली गई थी। इसके बाद उसके पिता ने कुछ महीनों के अंतराल में तीन महिलाओं से शादी की। इसमें एक का स्वर्गवास हो गया और दो छोड़कर चली गईं। इससे वह तनाव में था। रोजी रोटी के लिए खेमराज ऑटो चलाता था। पुलिस ने शनिवार को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

Share:

  • भोजपुरी में हुई भाग्यश्री और राजश्री कि एन्ट्री

    Sat Jul 16 , 2022
    वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स द्वारा भोजपुरी इंडस्ट्री (bhojpuri industry) में भाग्यश्री यादव (Tanya) और राजश्री यादव (गुड्डी), इन दो अभिनेत्रियों को इंट्रोड्यूस किया गया है। इन दोनों अभिनेत्रियों का इंडस्ट्री (industry) मे सफर बड़ा ही रोचक रहा है। पहले ये दोनों अभिनेत्रियां बतौर बैक ग्राउंड डान्सर काम करती थी। राजश्री और भाग्यश्री की मेहनत को किस्मत का […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved