img-fluid

दिग्गी राजा ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

April 21, 2025

चौकसे परिवार की शिकायत पर भाजपा नेताओं पर मुकदमा दर्ज क्यों नहीं किया?

इंदौर। प्रदेश (State) के पूर्व मुख्यमंत्री (Former Chief Minister) दिग्विजयसिंह (Digvijay Singh) ने इंदौर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कांग्रेस के नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे (chintu chowksey) को गिरफ्तार किए जाने के मामले में सवाल किया है कि चौकसे परिवार की शिकायत पर भाजपा नेताओं पर मुकदमा दर्ज क्यों नहीं किया गया?



वे कल रात को इंदौर पहुंचे। यहां आने के बाद उन्होंने भंडारी अस्पताल में जाकर वहां उपचार के लिए भर्ती चौकसे परिवार के सदस्य के स्वास्थ्य की स्थिति की जानकारी ली। इसके बाद मीडिया से चर्चा में उन्होंने इस घटना में घायल दोनों परिवारों के व्यक्तियों के चित्र दिखाते हुए सवाल किया कि ज्यादा चौकसे परिवार के व्यक्ति को लगी है, इसके बाद भी इंदौर पुलिस द्वारा उनकी शिकायत पर भाजपा नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। चिंटू चौकसे मौके पर मौजूद नहीं थे, उसके बावजूद उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया और सुबह 5 बजे उन्हें गिरफ्तार किया गया। उन्होंने पुलिस कमिश्नर और डॉक्टर से कहा कि इसमें भेदभाव और राजनीति नहीं होना चाहिए। यदि इसमें राजनीति की गई तो हम उसकी लड़ाई लड़ेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और शहर-जिला कांग्रेस के अध्यक्ष भी कल शाम को भंडारी अस्पताल पहुंचे। वहां उन्होंने भी घायल होने के कारण उपचार के लिए भर्ती रोहन चौकसे के स्वास्थ्य की स्थिति की जानकारी ली। पटवारी ने आरोप लगाया कि पुलिस द्वारा निष्पक्ष कार्रवाई नहीं की जा रही है। भाजपा नेताओं की चाहत के अनुसार कार्य किया जा रहा है।

भाजपा अध्यक्ष ने दिया पुलिस को धन्यवाद
कल रात को प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आगमन के मौके पर भाजपा के नेता विमानतल पर गए थे। वहां भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करने और चिंटू चौकसे को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस आयुक्त को धन्यवाद दिया। इसके बाद भाजपा नेताओं ने इस पूरे मामले की जानकारी मुख्यमंत्री को भी दी।

Share:

  • जेल में चिन्टू से मिलने पहुंचे पटवारी-चौधरी

    Mon Apr 21 , 2025
    इंदौर। हत्या के प्रयास के मामले में गिरफ्तार किए गए नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे से मिलने के लिए आज सेंट्रल जेल में प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी पहुंचे। उन्होंनेे कहा कि यह प्रकरण राजनीतिक साजिश है, जिसके खिलाफ आखरी दम तक कांग्रेस लड़ती रहेगी। गौरतलब है कि भाजपा विधायक रमेश मेंदोला […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved