
भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजयसिंह ने मध्यप्रदेश में 6 साल पहले कांग्रेस सरकार गिरने के लिए कमलनाथ को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने आरोप लगाया कि कमलनाथ ने ज्योतिरादित्य सिंधिया की वो मांग नहीं मानी, जिस पर डिनर के दौरान सहमति बनी थी। इसी कारण सरकार गिर गई। उन्होंने कहा कि इस बात का दु:ख है कि हमें जिन पर पूरा भरोसा था उन लोगों ने धोखा दे दिया।
आइडिलॉजिकल क्लैश नहीं था। ये क्लैश ऑफ पर्सनैलिटी हो गया। दिग्विजय से जब पूछा गया कि अगर कमलनाथ ग्वालियर-चंबल संभाग से जुड़ी मांगें मान लेते तो शायद यह नौबत नहीं आती? इस पर उन्होंने स्वीकार किया कि शायद फिर यह नौबत नहीं आती। दिग्विजय का कहना था कि एक बड़े इंडस्ट्रियलिस्ट हैं, मैं उनका नाम नहीं लेना चाहूंगा। कमलनाथ और सिंधिया दोनों से उनके अच्छे संबंध हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved