
भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने हिजाब, हिंदू-मुस्लिम को भाजपा और संघ का विकास मॉडल बताया है। सिंह ने कहा कि भाजपा और नरेंद्र मोदी जिन नीतियों का विरोध करते रहे थे और उनका श्रेय ले रहे हैं।
दिग्विजय सिंह ने एक ट्वीट को आगे बढ़ाया है जिसमें बताया गया है कि कांग्रेस शासन के कार्यकाल के इनफर्मेशन टेक्नलॉजी, स्टार्टअप, इनोवेशन, इकोनॉमी, एमएनसी, फॉरेन इनवेस्टमेंट, जॉब्स और टेक पार्क तथा बीजेपी सरकार के हिजाब, हलाल, झटका, अजान, हिंदू, मुस्लिम, लव जिहाद के बारे में सुनाई देता है। दिग्विजय सिंह ने भाजपा और संघ के विकास मॉडल को इससे जोड़ा है।
मोदी-भाजपा पर हमला
सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों पर हमला बोला कि वे जिन नीतियों को विरोध करते रहे थे अब उनका श्रेय ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मॉडल का मतलब है नेहरू गांधी विचाराधार और यही देश को प्रगति के पथ पर ले जा सकती है। प्रेम सद्भाव ही सनातन हिंदू धर्म है, न कि हिंदुत्व।
दिग्विजय सिंह ने तंज कसते हुए मोदी और उनके मंत्री जयशंकर को धन्यवाद देते हुए कहा कि आपने जवाहरलाल नेहरू की निर्गुट विदेश नीति को अपनाया जिनका भारतीय जनसंघ ने हमेशा विरोध किया था। उन्होंने कहा कि भाजपा चाहे या नहीं चाहे परंतु उसे अंत में कांग्रेस की नीतियों को अपनाना ही पड़ेगा।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved