img-fluid

दिग्विजय सिंह ने CWC की मीटिंग में कांग्रेस और राहुल गांधी के काम करने के तरीके पर उठाए सवाल

December 27, 2025

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने कांग्रेस कार्य समिति (Congress Working Committee) की बैठक में संगठन (Organization) के केंद्रीकरण (Centralization) का मुद्दा उठाया। बैठक में कहा कि संगठन में सुधार बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि प्रदेशों में अध्यक्ष तो बनाया जाता है लेकिन कमेटी का गठन नहीं किया जाता। दिग्विजय सिंह के इस बयान को राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की कार्यशैली पर सवाल उठाने के तौर पर देखा जा रहा है।


कांग्रेस के सीनियर लीडर दिग्विजय सिंह ने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट किया। दिग्विजय सिंह ने सीधे राहुल गांधी को टैग करते हुए लिखा है कि सामाजिक और आर्थिक मुद्दों पर तो आप बढ़िया काम कर रहे हैं। इसके लिए आपको पूरे नंबर मिलते हैं लेकिन अब थोड़ा कांग्रेस पर भी ध्यान दीजिए, क्योंकि कांग्रेस में भी चुनाव आयोग की तरह रिफॉर्म की जरूरत हैं। आपने संघटन सृजन के साथ शुरुआत तो कर दी है लेकिन सिर्फ इससे काम नहीं चलेगा।

दिग्विजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस को डिसेंट्रलाइज्ड फंक्शनिंग की जरुरत है। मुझे पता है आप करेंगे…क्योंकि आप कर सकते हैं। सिर्फ एक समस्या है कि आपको मनाना। कंविंस करना आसान नहीं है। पोस्ट के लास्ट में दिग्विजय सिंह ने लिखा है…जय सिया राम..।

Share:

  • 20 रुपये की सिगरेट के खातिर पत्नी की कर दी हत्या, फिर ट्रेन से कटकर पति ने दी जान

    Sat Dec 27 , 2025
    नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Derlhi) में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। दिल्ली के विवेक विहार इलाके में एक व्यक्ति (Person) ने अपनी पत्नी (Wife) का गला घोंटकर हत्या कर दी, क्योंकि उसने सिगरेट (Cigarettes) के लिए 20 रुपये देने से इनकार कर दिया था। इसके बाद पति (Husband) ने ट्रेन (Train) के सामने कूदकर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved