img-fluid

पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता का हाल जानने अस्पताल पहुंचे दिग्विजय सिंह

October 23, 2023

भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में एक ओर जहां बीजेपी (BJP) में टिकट (Ticket) वितरण को लेकर माहौल गरमाया हुआ है, तो वहीं इस बीच एक वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री की तबीयत अचानक ख़राब हो गई है। भाजपा नेता उमाशंकर गुप्ता (Umashankar Gupta) को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि उन्हें हार्ट अटैक (heart attack) आया है। उमाशंकर गुप्ता को इलाज के लिए भोपाल के अनन्त श्री हॉस्पिटल (Anant Shree Hospital) ले जाया गया जहां उनकी अंजियोप्लास्टि (angioplasty) हुई है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह उमाशंकर गुप्ता से मिलने के लिए अस्पताल पहुंचे और उन्होंने उमाशंकर गुप्ता का हाल-चाल जाना।


  • हॉस्पिटल में एडमिट हो जाने की खबर मिलते ही बीजेपी कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटना शुरु हो गई। अस्पताल के बाहर बीजेपी के दर्जनों कार्यकर्ताओं की भीड़ लग गई है। गौरतलब है कि उमाशंकर गुप्ता भी भोपाल की दक्षिण पश्चिम विधानसभा से टिकट की मांग कर रहे थे हालांकि पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया। सोमवार को सुबह अचानक उनकी तबियत खराब हो गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ गया। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

    Share:

  • हमास के हाथ लगे केमिकल हथियार! इजराइल ने किया बड़ा दावा, जानें कितने खतरनाक होते हैं ये वीपन्स

    Mon Oct 23 , 2023
    नई दिल्ली। इजराइल और हमास के बीच जोरदार संघर्ष जारी है। इजराइल ने गाजा पट्टी पर जोरदार हमले किए हैं। उधर, हमास और लेबनान स्थित आतंकी संगठन हिजबुल्ला और यमन के हूती विद्रोही लगातार इजराइल पर हमला कर रहे हैं। इसी बीच इजराइल ने एक सनसनीखेज दावा किया है। इजराइल के राष्ट्रपति इसहाक हर्जोग ने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved