मुरैना। पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह (Former Chief Minister and Rajya Sabha MP Digvijay Singh) एक दिवसीय भ्रमण पर रविवार देर रात मुरैना आये। पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM) तथा मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM) सहित भाजपा पर व्यंग कसते हुये कहा कि 70 वर्ष में कुछ नहीं हुआ तो बेच क्या रहे हो। देश व प्रदेश में जो सम्पत्ति है उसे प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री द्वारा बेचने का आरोप भी लगाया।
कांग्रेस इन मुद्दों को लेकर सरकार के विरोध में है। हालांकि मुख्यमंत्री से मिलने के मुद्दे पर उन्होंने कमलनाथ के सच है के जबाव में कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री से मिलने के लिये किसी की इजाजत की जरूरत नहीं है। उन्होंने राहुल गांधी पर अनुचित टिप्पणी करने वाले आसाम के मुख्यमंत्री के विरोध में स्वयं व कांग्रेस को बताया। आज सम्पूर्ण कांग्रेस को राहुल गांधी के साथ होना बताया। महंगाई, बेरोजगारी के विरोध में कांग्रेस सरकार का विरोध कर रही है। देर रात भोपाल एक्सप्रेस से मुरैना पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का रेलवे स्टेशन पर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रामनिवास रावत, जिलाध्यक्ष व विधायक राकेश मावई, विधायक दिमनी रविन्द्र सिंह तोमर भिड़ोसा, शहर जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved