मुंबई। बॉलीवुड में कास्टिंग काउच (Casting Couch) के किस्से पुराने समय से सुनने में आ रहे हैं। लड़कियां ही नहीं बल्कि लड़के भी इसके शिकार होते हैं। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री (Entertainment Industry) में काम के बदले कॉम्प्रोइमज करने का लालच कई लोगों को दिया जा चुका है। यहां 7 एक्टर्स हैं जो शॉकिंग घटनाएं बता चुके हैं।
उड़ारियां फेम अंकित गुप्ता जब इंडस्ट्री में जगह बनाने की कोशिश कर रहे थे तो उनके साथ भी कास्टिंग काउच की घटना हुई थी। वह एक इंटरव्यू में वो किस्सा बता चुके हैं। अंकित ने बताया था कि उनसे कहा गया था कि इस प्रोफेशन में रहना है तो त्याग करना होगा। अंकित ने उस शख्स से कहा कि वह ऐसा नहीं कर सकते तो वह उनसे बोला, ‘अगर नहीं करना चाहते तो टच कर लेने दो ऊपर से ही।’
बिग बॉस 17 फेम अभिषेक कुमार भी अपना बुरा अनुभव बता चुके हैं। उन्होंने ज्यादा डिटेल नहीं बताई पर कहा था कि लोगों ने बोला था कि काम के बदले ऐसा करना ही पड़ता है। गे बंदा उनको छूने लगा था। अभिषेक ने बताया कि वह बहुत डर गए थे।
आयुष्मान खुराना बता चुके हैं कि एक कास्टिंग डायरेक्टर ने उनसे कहा था कि अगर वह अपना प्राइवेट पार्ट दिखाते हैं तो उन्हें लीड रोल मिल जाएगा। आयुष्मान ने बताया था कि उन्होंने विनम्रता से मना कर दिया था और बताया था कि वह गे नहीं हैं।
हर्षवर्धन राणे ने बताया था कि उनसे कहा गया था, ‘पैंट्स उतारो तुम्हारी टांगों की स्ट्रेंथ देखनी है।’ राणे बताते हैं कि उनके साथ घटिया हरकत करने की कोशिश की गई लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं होने दिया।
अफताब शिवदासानी ने बताया था कि जब वह म्यूजिक वीडियोज और मॉडलिंग करते थे तब एक्टर बनाने के लालच में उनका फायदा उठाने की कोशिश की गई थी। वो शख्स उन्हें रात में फोन करता था। बाद में पता चला कि सब फ्रॉड था। अफताब को जब उसकी इंटेंशन पता चली तो उससे दूरी बना ली थी। उन्होंने बताया था कि इंडस्ट्री का जाना-माना शख्स था।
रणवीर सिंह अब इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं। शुरुआत में उनका फायदा उठाने की कोशिश हुई थी। रणवीर ने बताया था कि शख्स ने उनका पोर्टफोलियो भी नहीं देखा और कहा कि जो स्मार्ट और सेक्सी है वो आगे निकल जाता है। रणवीर ने बताया था कि उस शख्स ने सलाह दी कि रणवीर को ‘उन’ चीजों के लिए भी तैयार रहना चाहिए। जब उन्होंने मना किया तो कहा, सिर्फ छू लेने दें या दिखा दें।
राजीव खंडेलवाल ने बताया था कि उनके साथ इंडस्ट्री के बड़े डायरेक्टर ने गलत हरकत करने की कोशिश की थी। बताया कि दूसरी मुलाकात में उन्हें लग गया था कि कुछ गड़बड़ है। जब डायरेक्टर ने उनसे कमरे में जाने को कहा तो राजीव ने कहा कि उनकी गर्लफ्रेंड इंतजार कर रही है। राजीव ने बताया था कि उन्हे लग रहा था कि उनकी जगह पर लड़कियां कैसा फील करती होंगी।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved