बड़ी खबर

सिद्धू के ‘पाक प्रेम’ की चर्चा तो बानगी है, पंजाब में सुरक्षा को सबसे बड़ा मुद्दा बनाएगी भाजपा

नई दिल्ली। पंजाब विधानसभा चुनाव में भाजपा गठबंधन सुरक्षा को सबसे बड़ा मुद्दा बनाएगा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इस बात को साफ कर दिया है। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि पंजाब का चुनाव आने वाली पीढिय़ों को सुरक्षित करने और पंजाब को स्थिरता देने का चुनाव है।

उन्होंने कहा कि अगर पंजाब सुरक्षित और स्थिर रहता है तो देश सुरक्षित रहेगा। राष्ट्रीय सुरक्षा का मसला भाजपा हर चुनाव में उठाती रही है। पंजाब बॉर्डर स्टेट है और इसकी 600 किलोमीटर की सीमा पाकिस्तान से लगती है। भाजपा अब पंजाब विधानसभा चुनाव में पाकिस्तान के नापाक इरादों का खुलकर जिक्र कर रही है।

भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने कहा कि देश के सुरक्षित रहने के लिए पंजाब का सुरक्षित रहना और वहां स्थिर सरकार बनना जरूरी है। पाकिस्तान की नापाक हरकतें हम सभी को मालूम है। पाकिस्तान हमेशा पंजाब में ड्रग्स, हथियार गोला बारूद तस्करी करने की कोशिश करता रहता है।


ड्रोन्स की मदद से ड्रग्स और हथियार पहुंचाने की कोशिश जारी है। देशविरोधी ताकतें देश को आगे बढ़ता नहीं देखना चाहिए। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि इसलिए चुनाव और पंजाब हमारे लिए अहम होता है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव हमारे लिए सिर्फ सत्ता परिवर्तन का जरिया ही नहीं है बल्कि यह चुनाव आने वाली पीढिय़ों को सुरक्षित करने और पंजाब को स्थिरता देने का चुनाव है।

भाजपा की सहयोगी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह ने भी कहा कि देश के लिए और देश की सुरक्षा के लिए यह चुनाव है। उन्होंने कहा कि ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से हथियार और गोला बारूद पंजाब के अंदर पहुंचाने की कोशिश होती रहती है।

पिछले करीब पांच साल में ही 1000 राइफल, 500 पिस्टल, गोलाबारूद बरामद किए गए। अमरिंदर सिंह ने कहा कि बॉर्डर से 50 किलोमीटटर तक का इलाका बीएसएफ के जिम्मे देने का फैसला एकदम सही है। क्योंक हमने देखा है कि ड्रोन 50-60 किलोमीटर अंदर तक हथियार गिरा रहे हैं। तकनीक बदल रही है और ड्रोन ज्यादा अंदर तक ज्यादा पेलोड के साथ आ सकते हैं।

Share:

Next Post

बबीता फोगाट की बढ़ी मुश्किलें, आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में बागपत में केस दर्ज

Tue Jan 25 , 2022
डेस्क: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election) में 30 जनवरी तक चुनाव आयोग (Election Commission) ने जनसभा और भीड़ के साथ प्रचार पर रोक लगा रखी है, इसके बाद भी जगह-जगह इन प्रतिबंधों का उल्लंघन हो रहा है. अब आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में भारतीय महिला रेसलर बबीता फोगाट (Babita Phogat) के […]