
इंदौर। भाजपा ने आज शाम पार्षद प्रत्याशियों की सूची घोषित कर दी, लेकिन सूची घोषित से ही अधिकांश वार्डो में विरोध के स्वर उभरने लगे। कुछ कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय पहुंच गए और वहां बड़े नेताओं के खिलाफ नारेबाजी की। सबसे ज्यादा असंतोष संध्या यादव के नाम पर देखने को मिला जो सांसद शंकर लालवानी के कोटे से आई हैं।
View this post on Instagram
अधिकांश कार्यकर्ता संध्या को टिकट देने के पक्ष में नहीं थे। सभी ने पार्टी कार्यालय पर शंकर लालवानी और नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे के खिलाफ नारेबाजी की वही कुछ दूसरे वालों में भी विरोध के स्वर नजर आए। इसी के साथ बिचोली वार्ड से भी ठाकुर सिंह आवलिया ने विरोध किया। यहां से पार्टी ने राजेश वानखेड़े को टिकट दिया है। 81 नंबर वार्ड से बलराम वर्मा का टिकट काटकर अभिषेक शर्मा को दिया गया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved