
इंदौर। जिला अस्पताल की मच्र्युरी और उसके आसपास नशेडिय़ों का ठिकाना और अय्याशी के मामले सुनने को मिल रहे है। यहां नशा और अय्याशी एंबुलेंस वाले रात को करते है। कल रात को यहां एंबुलेंस वाले एक महिला को लेकर आए थे। यह नजारा यहां हर रात को देखने को मिलता है। मच्र्युरी में पोस्टमार्टम के बाद शवों को ले जाने वाले एंबुलेंस चालक रात में यहां गांजा शराब सहित अन्य अनैतिक गतिविधिया करते है। सबसे अहम यहां एक पुलिस चौकी भी बनी हुई है। जिसमें तैनात एएसआई भी शराबी है। वह रात को एबुलेंस वालों के साथ बैठकर शराब पीता है। इस मामले को लेकर जिला अस्पताल के डॉक्टर नीमा से भी शिकायत की गई है। उनसे बात करने की कोशिश की तो संपर्क नही हो पाया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved